Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजिंदरपाल सिंह ने सोमवार को आत्मत्या कर ली। पुलिस ने इस बार में जानकारी दी है। राजनांदगांव की एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेशराम ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 02:27 PM (IST)
पुलिस ने बताया अपने आवास पर लगाई फांसी

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने रविवार को आत्मत्या कर ली। पुलिस ने इस बार में जानकारी दी है। राजनांदगांव की एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेशराम ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि राज्य के पूर्व मंत्री राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने अपने आवास (राजनांदगांव में) पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

loksabha election banner

भाटिया ने अपने छुरिया स्थित निवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एसपी डी. श्रवण के अनुसार इसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण पेट की तकलीफ को बताया है। 

पुलिस के मुताबिक, पूर्व मंत्री अपने छोटे भाई के साथ रहते थे। छोटे भाई को लगा कि वो अपने कमरे में आराम कर रहे होंगे। काफी देर तक भाटिया के बाहर ना आने पर छोटे भाई उनके कमरे में गए। वहां पूर्व मंत्री भाटिया की लाश फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। खबर मिलते ही छुरिया थाना प्रभारी निलेश पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर पहुंचते ही कमरे को सील कर दिया।

भाटिया खुज्जी क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए। वो राज्य में डा. रमन सिंह की सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे। उनकी आत्महत्या की खबर सुनते ही घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भीड़ जमा हो गई। जिस कमरे में मंत्री ने खुदकुशी की है उसको सील कर दिया गया है। कमरे की फारेंसिक जांच करवाई जा रही है। छुरिया थाना प्रभारी नीलेश पांडे के अनुसार, घटना स्थल की बारीकी से जांच चल रही है।

राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने एक बार भाजपा से बगावत कर एक बार स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वो काफी कम मतों के अंतर से हारे थे। साल 2013 के उस चुनाव में भाजपा तीसरी क्रम पर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.