CM नाराणस्वामी ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप, कहा- विशेष दर्जे के कारण समस्याओं में पुडुचेरी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि राज्य अपनी अनूठी स्थिति के कारण समस्याओं का सामना कर रहा है।
पुडुचेरी, एएनआइ। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश होने की अपनी अनूठी स्थिति के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से हल निकालने के लिए कहा है।नारायणसामी ने गुरुवार को पुडुचेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार अपने सुविधानुसार हमे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की तरह ट्रीट करती है। हमारी स्थिति ऐसी है कि ना तो हम यहां हैं और न ही वहां हैं।
दिल्ली जैसी समस्याओं का सामना कर रहा पुडुचेरी
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पुडुचेरी प्रशासन द्वारा वैसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे की दिल्ली प्रशासन कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुडुचेरी और दिल्ली दोनों एक कठिन स्थिति में हैं क्योंकि वे विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश हैं।
नारायणसामी ने राज्य की अद्वितीय स्थिति के साथ समस्याओं को बताते हुए कहा कि जीएसटी के मामले की तरह, हमें एक राज्य के रूप में माना जाता है और वे हमारे पैसे लेते हैं। लेकिन जब विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन का सवाल आता है तब हमारे साथ एक केंद्र शासित प्रदेश के जैसा व्यवहार किया जाता है।
किरण बेदी को बताया हिटलर की बहन
इससे पहले मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के काम करने के तरीके की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि वह जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की बहन लगती है। बेदी जब भी मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले को नकार देती हैं तो उनका खून खोल जाता है। नारायणस्वामी किरण बेदी के पुडुचेरी का राज्यपाल बनने के बाद से ही उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वह चुनी हुई सरकार के फैसलों को ठुकराकर सरकार के रोजनाना कामकाज में बेवजह दखल दे रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बेदी सरकार के हर फैसले में बाधा बनकर खड़ी हो जाती हैं।