यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manish Sisodia CBI Raid: एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई का एक्शन, 6 घंटे से मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी जारी
Manish Sisodia दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है। सीबीआई की टीम उनके ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली में आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई की टीम सात राज्यों में 21 जगहों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर भी सीबीआई ने रेड मारी है। ये छापेमारी शुक्रवार सुबह शुरू हुई थी। सीबीआई की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। वहीं, भाजपा ने भी पलटवार किया है।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। सिसोदिया के अलावा तीन अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है।
जांच में सहयोग करेंगे- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद ट्वीट भी किए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

सिसोदिया ने ये भी कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे जिससे सच सामने आ सके। सिसोदिया ने आगे कहा कि अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। और इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा।
हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे- केजरीवाल
सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग दिल्ली के विकास कार्य को रोकना चाहते हैं, इसलिए छापेमारी की जा रही है। हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।
जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी
CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा https://t.co/oQXitimbYZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2022
पैसा देकर छपवाई फोटो- भाजपा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पैसा देकर न्यूयार्क टाइम्स में फोटो छपवाई। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
लो जी यहाँ भी पकड़े गये..
न्यूयार्क टाइम्स और ख़लीज़ टाइम्स में same word to word… same author also.. बेशर्म AAP दिल्ली की जनता का पैसा बर्बाद कर रही है अपने फ़ोटो छपवाने में वो भी पैसा दे कर pic.twitter.com/fGcSQh6f4N
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) August 19, 2022
आबकारी नीति से जुड़ा है मामला
बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने ये सिफारिश जुलाई में दाखिल की गई दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर की थी। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
