पंजाब चुनाव में कैप्टन और ढींडसा के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, जानिए तीनों दलों में कैसे होगा सीटों का बंटवारा
बैठक में गृहमंत्री ने पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
नई दिल्ली, एएनआइ। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है। अगले साल होने जा रहे पंजाब चुनाव में भाजपा पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी के साथ मैदान में उतरेगी। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई, जिसमें पंजाब बीजेपी के इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसकी घोषणा की।
बैठक में गृहमंत्री ने पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
Delhi | Punjab Lok Congress president and former CM Captain Amarinder Singh meets Union Home Minister Amit Shah at his residence.
BJP chief JP Nadda and Punjab BJP in-charge Gajendra Singh Shekhawat were also present during the meeting. pic.twitter.com/OKPsUyxi01
— ANI (@ANI) December 27, 2021
बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर तीनों पार्टियों के दो-दो प्रतिनिधियों की एक टीम बनाई गई है। यह टीम सीटें तय करेगी और इसके साथ ही बैठक में फैसला लिया गया कि तीनों दलों का एक संयुक्त मैनिफेस्टो बनेगा।
पत्रकारों से बात करते हुए, शेखावत ने कहा, आज ढींडसा के नेतृत्व में सभी तीन दलों बीजेपी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के पार्टी प्रमुख मिले। हम गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। छह सदस्यों वाली एक समिति सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा करेगी। इसमें हर पार्टी के दो-दो प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। तीनों पार्टियों का एक संयुक्त घोषणापत्र होगा।
उल्लेखनीय है कि नवंबर में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' बना ली है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें भाजपा पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।