विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bypoll Election Result 2022 Updates: आजम खान के गढ़ में खिला कमल, जानें 5 राज्यों के उपचुनाव के नतीजे

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 06:07 PM (IST)

Bypoll Election Result 2022 Updates उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव ने बड़े अंतर से ...और पढ़ें

6 विधानसभा और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतगणना जारी।
6 विधानसभा और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतगणना जारी।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bypoll Election Results 2022 Updates उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।वहीं, सबसे बड़ा उलटफेर आजम खान के गढ़ रामपुर में देखने को मिला है। इस बीच बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर भी नतीजे मिल गए हैं। 

आजम के गढ़ रामपुर में सपा की हार

सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा ने सेंध लगा दी है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम राजा को 43702 वोटों से हरा दिया है।

रामपुर में 33 वें राउंड के बाद

  • भाजपा- आकाश कुमार सक्सेना-80964

  • सपा - आसिम राजा - 47262

Vidhansabha Bypoll Results  उपचुनाव नतीजे, 4 सीटों पर भाजपा की हार

मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों की 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा को हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने सेंध लगा दी है। बिहार में भी विधानसभा सीट कुढ़नी में भाजपा उम्मीदवार जीते हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर तो सपा की डिंपल यादव ढाई लाख वोटों से जीती है। वहीं, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी 21171 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस के अनिल कुमार शर्म ने भाजपा के अशोक कुमार पर 26852 वोटों से जीत दर्ज की है। ओडिशा के पदमपुर में बीजद नेता बर्षा सिंह बरिहा ने भाजपा नेता प्रदीप पुरोहित को 42679 के बड़े अंतर से हराया है। 

Manpuri Loksabha Byelection मैनपुरी में डिंपल की बड़ी जीत

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव बड़े अंतर से जीती है। डिंपल कुल 288461 वोटों से जीतीं है।अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था। 

मैनपुरी लोकसभा सीट

  • डिंपल यादव, सपा - 535214
  • रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा - 284352

बिहार की कुढ़नी सीट पर भाजपा ने मारी बाजी

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट को भाजपा ने ने जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने  महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार को 3649 मतों से पराजित किया। भाजपा उम्मीदवार को 76648 तो जदयू प्रत्याशी को 73016 वोट मिले।

Khatauli By Election Result 2022 खतौली में मदन भैया (Madan Bhaiya) आगे

खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी (Rajkumar Saini) को सपा-रालोद प्रत्‍याशी (SP-RLD Candidate) मदन भैया ने 22143 वोटों से हरा दिया है।