Move to Jagran APP

उपचुनाव 2021: तीन लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, 30 अक्टूबर को वोटिंग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। 30 अक्टूबर को चुनाव।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 07:20 AM (IST)
उपचुनाव 2021: तीन लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, 30 अक्टूबर को वोटिंग
भाजपा ने लोकसभा औऱ विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की लिस्ट।(फोटो: प्रतीकात्मक)

नई दिल्ली, एएनआइ। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के कई प्रदेशों में होने वाले लोकसभा औऱ विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के ट्विटर हैंडिल पर बताया गया कि पार्टी द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा और आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं।

loksabha election banner

भारतीय चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त सभी राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। भाजपा ने इन्हीं उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इन उम्मीदवारों में दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से महेश गावित, मप्र की खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, आंध्र प्रदेश की बाड़वेल से पुन्थाला सुरेश, हरियाणा की ऐलानाबाद सीट से गोविंद कांडा और हिमाचल की फतेहपुर सीट से बलदेव ठाकुर का नाम घोषित किया गया है।

कर्नाटक के सिंदगी उपचुनाव के उम्मीदवार रमेश भूषणुरु हैं, जबकि शिवराज सज्जनर हंगल के उपचुनाव के उम्मीदवार हैं। राजस्थान के वल्लभनगर और धारियावाड़ निर्वाचन क्षेत्रों से क्रमश: हिम्मत सिंह झाला और खेत सिंह मीणा उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग ने इससे पहले 28 सितंबर को देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में तीन संसदीय और 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में दादर और नगर हवेली सीट और दमन और दीव, मध्य प्रदेश में खंडवा सीट और हिमाचल प्रदेश में मंडी सीट पर संसदीय उपचुनावों की घोषणा की गई।

बीजेपी ने दो विधानसभा सीटों पर बाहर से आए लोगों को टिकट दिया है। सुलोचना रावत तीन दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं, उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया है। वहां कांग्रेस से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं, पृथ्वीपुर से पार्टी ने शिशुपाल सिंह यादव को टिकट दिया है। वह समाजवादी पार्टी से आए हैं। एमपी से पार्टी नेतृत्व ने कई दावेदारों के नाम भेजे थे। आधी रात को इस पर दिल्ली में मुहर लगी है। गुरुवार की सुबह सूची जारी की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.