विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बृजभूषण सिंह की हिम्मत कैसे हुई', BJP नेता ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना तो कांग्रेस का फूटा गुस्सा

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 07 Sep 2024 02:40 PM (IST)

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह बात सच साबित ...और पढ़ें

महिला पहलवानों पर बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस।(फोटो सोर्स: एएनआई)
महिला पहलवानों पर बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. भाजपा गलत काम करने वालों के लिए स्टैंड लेती है: पवन खेड़ा
  2. बृज भूषण के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज है: कांग्रेस

एएनआई, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार बयान दे रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस,  विनेश फोगाट को मोहरा बना रही है।

आंदोलन के पीछे कांग्रेस की थी साजिश: बृजभूषण शरण सिंह

उन्होंने कहा कि विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह बात सच साबित हुई की उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस की साजिश थी। पिछले साल महिला पहलवानों ने पूर्व भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था।

बृजभूषण सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस

बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आलोचना की है। पवन खेड़ा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा गलत काम करने वालों के लिए स्टैंड लेती है और कांग्रेस गलत के खिलाफ आवाज उठाती है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, "जो भी गलत करता है, भाजपा उनके साथ खड़ी है और वे भाजपा के साथ हैं। जिनके साथ अन्याय होता है, कांग्रेस उनके लिए लड़ती है और उनकी आवाज उठाती है और भविष्य में भी उठाएगी।"

पवन खेड़ा ने कहा, "बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ छह खिलाड़ियों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। क्या आपने देखा है कि उन पर किन धाराओं का आरोप लगाया गया था? उनकी इस तरह बोलने की हिम्मत कैसे हुई? हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।"

यह भी पढ़ें: 'पहलवानों का पूरा आंदोलन कांग्रेस की साजिश', विनेश-बजरंग के 'हाथ' थामने पर बिफरे बृजभूषण सिंह, बोले- 'हुड्डा ने बेटियां का...'