विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो खुश हैं कि विनेश फोगाट को मेडल नहीं मिला' बजरंग पूनिया ने किस पर साधा निशाना?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 07 Sep 2024 05:30 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह (Brij ...और पढ़ें

बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना तो बजरंग पूनिया ने किया पलटवार।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना तो बजरंग पूनिया ने किया पलटवार।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. विनेश पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने की हकदार थीं: बृजभूषण सिंह
  2. महिला पहलवान के प्रदर्शन की सच्चाई सामने आ चुकी है: बृजभूषण सिंह
  3. म बचपन से देश के लिए लड़ रहे हैं: बजरंग पूनिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल हुए रेस्लर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विनेश फोगाट पर भाजपा के पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा है कि महिला पहलवान के प्रदर्शन की सच्चाई सामने आ चुकी है। उन्होंने दावा किया उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं का हाथ था। वहीं, उन्होंने कहा कि विनेश पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने की हकदार थीं।

यह 140 करोड़ भारतीयों का पदक था: बजरंग पूनिया

बृजभूषण सिंह के इस बयान पर बजरंग पूनिया ने पलटवार किया है। भारतीय रेसलर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि यह देश के प्रति बृजभूषण सिंह की मानसिकता दिखाता है। यह विनेश का पदक नहीं था। 140 करोड़ भारतीयों का पदक था। वह विनेश की हार पर खुशी मना रहे हैं।

बजरंग ने आगे कहा, "हम बचपन से देश के लिए लड़ रहे हैं। वो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों में से एक हैं।"

भगवान ने विनेश को दी सजा: बृजभूषण सिंह

बता दें कि बृजभूषण सिंह ने कहा था कि विनेश फोगाट ने ओलंपिक पदक जीतने का मौका इसलिए खो दिया क्योंकि भगवान ने उसे सजा दी है।

कांग्रेस ने बृजभूषण सिंह पर साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस ने बृजभूषण सिंह के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "जो भी गलत करता है, भाजपा उनके साथ खड़ी है और वे भाजपा के साथ हैं। जिनके साथ अन्याय होता है, कांग्रेस उनके लिए लड़ती है और उनकी आवाज उठाती है और भविष्य में भी उठाएगी।"

उन्होंने आगे कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ छह खिलाड़ियों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। क्या आपने देखा है कि उन पर किन धाराओं का आरोप लगाया गया था? उनकी इस तरह बोलने की हिम्मत कैसे हुई? हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।"

यह भी पढ़ें: 'बृजभूषण सिंह की हिम्मत कैसे हुई', BJP नेता ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना तो कांग्रेस का फूटा गुस्सा