Move to Jagran APP

Video: बॉलीवुड किंग खान, विवेक ओबेराय समेत इन बड़े फिल्मी सितारों ने डाला वोट

चौथे चरण में मतदान के दौरान फिल्मी सितारों का जोश पोलिंग बूथ पर जम कर देखा गया। बॉलीवुड किंग खान विवेक ओबेराय अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे वोट करने पहुंचे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 05:33 PM (IST)
Video: बॉलीवुड किंग खान, विवेक ओबेराय समेत इन बड़े फिल्मी सितारों ने डाला वोट
Video: बॉलीवुड किंग खान, विवेक ओबेराय समेत इन बड़े फिल्मी सितारों ने डाला वोट

नई दिल्ली, एएनआइ। चौथे चरण में 72 सीटों के लिए वोटिंग हैं। महाराष्ट्र की 17 सीटों में से मुंबई की छह सीटों पर वोटिंग हो रही है। मुंबई में वोटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों ने सुबह-सुबह पोलिंग बूथ में पहुंच कर मतदान किया है। बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे इस बार राजनीति में कदम रख रहे हैं। इनमें से कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर हैं, तो वहीं भाजपा से सन्नी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पत्नी गौरी संग मतदान करने पहुंचे, शाहरुख ने बांद्रा स्थित पोलिंग बूथ में वोट डाला है।

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय ने पिता सुरेश ओबेराय संग मतदान किया। विवेक और सुरेश ओबेराय ने जुहू के गांधीग्राम स्कूल में बने पोलिंग बूथ में वोट डाला है। बता दें कि पिछले दिनों विवेक ओबेराय अभिनीत फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी रिलीज डेट को लेकर काफी विवादों में रही थी। 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी मतदान किया। सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित 283 नंबर पोलिंग बूथ में वोट किया है।

चौथे चरण की वोटिंग के दौरान करीना कपूर ने वोट किया है। मुंबई में सोमवार को 6 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। 

वीडियो...

बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन परिवार संग वोट डालने पहुंचे। पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्रवर्या राय बच्चन संग अमिताभ बच्चन ने जुहू के पोलिंग बूथ में वोट किया है।

क्रिकेटर एवं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी परिवार संग वोट डालने पहुंचे। पत्नी अंजली, बेटी सारा और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ सचिन ने बांद्रा स्थित 203 नंबर पोलिंग बूथ में वोट किया।

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने बेटियों संग मतदान किया। मुंबई के विले पार्ले स्थित पोलिंग बूथ पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी संग बेटी ईशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद रहीं। 

वीडियो...

चौथे चरण के दौरान मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मतदान किया है। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही रह रही है, जो कि अब प्रियंका वोट देने भारत आईं हुई हैं। 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार रोड स्थित पोलिंग बूथ में वोट किया है। बता दें कि कंगना एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

मुंबई में संगीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी ने वोट किया है। पिछले दिनों शबाना और जावेद अख्तर ने सीपीआइ उम्मीदवार कन्हैया के प्रचार प्रसार के लिए बेगूसराय पहुंचे हुए थे।  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के विले पार्ले में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया है। बता दें कि सोनाली बेंद्रे पिछले दिनों अमेरिका से कैंसर का इलाज कराकर भारत आई हैं। 

अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुंबई के विले पार्ले में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया है। बता दें कि अभिनेत्री भाग्यश्री ने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान के अपोजिट काम किया था। 

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मतदान किया है। अनुपम खेर ने जुहू के पोलिंग बूथ नं 235-240 में वोट डाला है। बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भाजपा की टिकट से चण्डीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में जुहू के पोलिंग बूथ पर वोट किया। 

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और पत्नी किरण राव ने मतदान किया है। दोनों ही सितारों ने मुंबई के बांद्रा स्थित संत अन्ने हाई स्कूल में वोटिंग की है।

 

मशहूर अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा के 283 नंबर पोलिंग बूथ पर मतदान किया है। बता दें कि अभिनेत्री रेखा कांग्रेस की ओर से राज्य सभा सांसद भी रह चुकी हैं।

उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा के 190 पोलिंग बूथ में मतदान किया है। बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला के सामने भाजपा के जमीनी नेता उम्मीदवार गोपाल शेट्टी चुनाव लड़ रहे हैं। 

चौथे चरण के दौरान मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे ने जुहू के पोलिंग बूथ पर वोट किया है।  बता दें कि अभिनेत्री शुभा खोटे ने परदेश, महाराजा, सिर्फ तुम समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। 

वीडियो...

अहमदाबाद से भाजपा सांसद परेश रावल ने पत्नी संग मतदान किया है। मुंबई के विले पार्ले में 250-256 पोलिंग बूथ पर भाजपा नेता व एक्टर परेश रावल ने पत्नी स्वरुप संपत के साथ वोट डाला है।

गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने मतदान किया है। रविकिशन ने गोरेगांव के पोलिंग बूथ पर लगी लंबी लाइन में इंतजार करने के बाद वोट किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.