अक्टूबर में पश्चिम बंगाल जाएंगे जेपी नड्डा, Article 370 पर सेमिनार को करेंगे संबोधित
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 और 28 अक्टूबर पश्चिम बंगाल जाएंगे। इस दौरन वह नुच्छेद 370 पर कोलकाता में एक सेमिनार को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली,एएनआइ। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 और 28 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल में रहेंगे। वह यहां अनुच्छेद 370 पर कोलकाता में एक सेमिनार को संबोधित करने वाले हैं। दरअसल, यहां जम्मू कश्मीर को विशेष राज्या का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसे संबोधित करने के लिए वह राज्या के दौरे पर रहेंगे।
ये पहले बार है जब कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल जाएंगे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार अपने इस यात्रा के दौरान नड्डा राज्य इकाई के संगठनात्मक मामलों का जायजा भी लेंगे। साथ ही पश्चिम बंगाल की जमीनी राजनीतिक स्थिति की भी जानकारी लेंगे।
पूर्ण रुप से जिम्मेदारी सौंपना चाहती है भाजपा
माना जा रहा है कि अगले साल तक भाजपा की कमान अगले साल जनवरी तक पूरी तरह से जे पी नड्डा के हाथों में दे दी जाएगी। उम्मीद की जा रही हैं कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद नड्डा को पूरी तरह से ये जिम्मेदारी सैंप दी जाएगी। फिलहाल, वह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में बूथ स्तर का चुनाव 11 सितंबर से शुरू हो गया और ये प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी की जाएगी। 15 दिसंबर तक राज्यों के अध्यक्षों का चुनाव पूरा किया जाना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में करीब एक माह का समय लगेगा।