Move to Jagran APP

चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाने पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, MeToo मामले को दिलाया याद

भाजपा ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कटाक्ष किया। चन्नी पर 2018 में एक आइएएस अधिकारी को अनुचित मैसेज भेजने का आरोप लगा था। इसे लेकर भाजपा के आइटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी और राहुला गांधी पर निशाना साधा।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 10:48 PM (IST)
चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाने पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, MeToo मामले को दिलाया याद
चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना।

नई दिल्ली, पीटीआइ। भाजपा ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कटाक्ष किया। चन्नी पर 2018 में एक आइएएस अधिकारी को अनुचित मैसेज भेजने का आरोप लगा था। इसे लेकर भाजपा के आइटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी और राहुला गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री चुना है, जिन्हें 3 साल पुराने मीटू मामले में कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने 2018 में एक महिला आइएएस अधिकारी को कथित तौर पर एक अनुचित मैसेज भेजा था। इस मामले को दबा दिया गया था, लेकिन यह तब सामने आया जब पंजाब महिला आयोग ने नोटिस भेजा। बहुत अच्छे, राहुल।'

loksabha election banner

मामला इस साल मई में फिर से उठा था, जब पंजाब महिला पैनल की प्रमुख ने धमकी दी कि चन्नी द्वारा कथित रूप से भेजे गए 'अनुचित संदेश' पर एक हफ्ते के भीतर राज्य सरकार अपना रुख साफ नहीं करेंगी तो वो अनशन पर चली जाएंगी। चन्नी तब अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा था कि उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकार से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। मालवीय ने इस साल मई में प्रकाशित खबर भी भी शेयर की। इसमें कहा गया था कि पार्टी के भीतर निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर पार्टी के भीतर मौजूद उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उन पर पुराने मामलों को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि चन्नी के खिलाफ 2018 के आरोप के बाद पंजाब महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और तब भी सरकार से रुख साफ करने को कहा था। उस समय, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चन्नी को महिला अधिकारी से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका मानना ​​है कि महिला अधिकारी के संतुष्ट होने के साथ इस मामले का समाधान हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.