Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मध्य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को नहीं देगी भाजपा

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बजट सत्र में होना प्रस्तावित है। भाजपा ने इस बार अध्यक्ष का पद विंध्य क्षेत्र को देने का मन बनाया है। विधानसभा उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं दिया जाएगा

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 09:18 PM (IST)
परंपरा के मुताबिक विपक्ष को दिया जाता रहा है विधानसभा उपाध्यक्ष का पद।

भोपाल, स्टेट ब्यूरो।  मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बजट सत्र में होना प्रस्तावित है। अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा ने इस बार अध्यक्ष का पद विंध्य क्षेत्र को देने का मन बनाया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार वह विपक्ष को यह पद नहीं देगी।

loksabha election banner

परंपरा के मुताबिक विपक्ष को दिया जाता रहा है उपाध्यक्ष का पद

गौरतलब है कि संसदीय परंपराओं के मुताबिक उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता रहा है, लेकिन 2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने यह परंपरा तोड़ दी थी। उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा बुंदेलखंड के अनुसूचित जाति के विधायक को बैठाने की तैयारी में है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- विधानसभा उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं दिया जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को कहा कि मप्र विधानसभा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने तोड़ी थी। अब इसका खामियाजा तो कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। शर्मा ने स्पष्ट किया कि उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज गणतंत्र दिवस पर रीवा में करेंगे ध्वजारोहण 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के लिए रीवा के चयन को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। चौहान ने इस मामले में कहा कि इसे मंत्रिमंडल की नाराजगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री राजधानी से बाहर ध्वजारोहण करते हैं, इस बार रीवा को चुना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.