Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को 17 महीने से नहीं मिला वेतन' दिग्विजय सिंह का फर्जी दावा; बीजेपी ने किया पलटवार

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 02:08 PM (IST)

    कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक दावा किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए काम कर रहे वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    'चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को 17 महीने से नहीं मिला वेतन' दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत आज इतिहास रचने वाला है। मिशन मून के तहत बुधवार शाम चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसरो के इस मिशन पर देश ही नहीं, दुनिया की भी नजरें टिकी हैं। पूरा देश आज इसरो के मिशन के सफल होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है।

    'वैज्ञानिकों को नहीं मिला वेतन'

    दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन अखबारों में इस तरह की खबरें हैं कि वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।'

    बीजेपी का पलटवार

    दिग्विजय सिंह के दावे पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हर किसी को चंद्रयान-3 और हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। बीजेपी नेता ने कहा कि दिग्विजय को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

    क्या बोले हरीश रावत?

    कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देना चाहता हूं। हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो। वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जाएगी। मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह एक ऐतिहासिक मिशन है।

    आज शाम होगी सॉफ्ट लैंडिंग

    बता दें कि चंद्रयान-3 की आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। शाम 06:04 बजे चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा। मिशन की कामयाबी के लिए देशभर में दुआ की जा रही है। चंद्रयान 3 के लिए मंदिरों में पूजा की जा रही है तो मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। कुछ जगहों पर तो हनुमान चालीसा का भी पाठ किया जा रहा है।