विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Politics: भाजपा ने पीएम पर AAP नेता की टिप्पणी को बताया अपमानजनक, कहा- लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनादर

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Mon, 10 Oct 2022 06:02 PM (IST)

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाइ के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी पर कथित रूप ...और पढ़ें

भाजपा ने पीएम पर AAP नेता की टिप्पणी को बताया अपमानजनक।
भाजपा ने पीएम पर AAP नेता की टिप्पणी को बताया अपमानजनक।

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाइ के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी पर कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणी की आलोचना की है। भाजपा ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान बताया है। भाजपा ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी भारत और राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है। भाजपा के आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गोपाल इटालिया को पीएम मोदी को 'नीच आदमी' कहते हुए सुना जा सकता है।

आम आदमी पार्टी का हुआ पर्दाफाश

बता दें कि इस वीडियो को 2019 आम चुनाव के दौरान का बताया गया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उससे AAP का पर्दाफाश हो रहा है और दिखाता है कि उनकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा, 'किसी भी प्रधानमंत्री को नीच आदमी नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि सभी प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक रूप से चुने जाते हैं। और उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है।'

कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी का हाल

संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा कि AAP का भी वही हाल होगा, जैसा कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पीएम मोदी के लिए टिप्पणी किए जाने के बाद कांग्रेस का हाल हुआ। पात्रा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गुजरात का भी अपमान है।' उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का हाल सभी ने देखा है। आज अरविंद केजरीवाल भी ठीक उसी तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गुजरात में भाजपा का गढ़

बता दें कि गुजरात हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है, जहां वह लगभग तीन दशकों से पार्टी सत्ता में है। आम आदमी पार्टी गुजरात में खुद को भाजपा के लिए मुख्य चुनौती के तौर पर पेश कर राज्य में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि इस वर्ष के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है।

ये भी पढ़ें: रेवड़ियां बांटने की चुनावी रणनीति टाइम बम की तरह, फूटा तो संबंधित राज्य की अर्थव्यवस्था भरभरा कर गिर जाएगी

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले, गुजरात अर्बन नक्सलियों को युवाओं की जिंदगी बर्बाद नहीं करने देगा