Move to Jagran APP

कांग्रेस के 9 सवालों पर बीजेपी का पलटवार, 2जी, कॉमनवेल्थ, आदर्श, बोफोर्स घोटाले की दिलाई याद

बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। बीजेपी ने चीन के मुद्दे से लेकर टूजी और आदर्श घोटाले को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Fri, 26 May 2023 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 03:52 PM (IST)
कांग्रेस के 9 सवालों पर बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी से 9 सवाल पूछे हैं। वहीं, कांग्रेस के सवालों पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को यूपीए शासन में हुए घोटालों की याद दिलाई है।

loksabha election banner

कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 सवाल पूछे हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है। ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है।' आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है। ये अपमान है उन लाखों सेवाकर्मियों, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का, जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की।

भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रविशंकर ने आगे कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्युफेक्चरर बन गया है। भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्युफेक्चरिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ रही है, जिसके शासनकाल में 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला, बोफोर्स, अंतरिक्ष घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे... कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने अपने लिए 4C ग्रेडिंग चुनी है- कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस। यही है कांग्रेस।

चीन के मुद्दे पर भी पलटवार

कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल पूछ रही है, वो भी चीन के संदर्भ में। कांग्रेस के मित्रों सुन लो- भारत की जमीन जो गई है, कांग्रेस की सरकार में ही गई है। आज गलवान और डोकलाम में भारत ने अपनी साख दिखाई है। ये नरेंद्र मोदी की अगुआई वाला भारत है, जिसने 300 चाइनीज ऐप को बंद किया। इसी तरह उरी हो या बालाकोट हो, घर में घुसकर मारा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.