मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुढ़ानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारने भी शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनावों के लिए 177 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुढ़ानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगीं। मध्य प्रदेश के साथ ही भाजपा ने मिजोरम के विधानसभा चुनावों के लिए 24 उम्मीदवारों की लिस्ट और तेलंगाना के लिए भी 28 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसम्बर को आएंगे और इन नतीजों पर राजनीतिक पर्यवेक्षकों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें हैं।