Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP ने जारी की विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, सिक्किम में भी प्रत्याशियों के नाम घोषित

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:25 PM (IST)

    बीजेपी ने आज गुजरात हिमाचल प्रदेश कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर चुनाव होंगे। कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।

    Hero Image
    बीजेपी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज (26 मार्च) गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा, कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवानगोला सीट से भास्कर सरकार लड़ेंगे चुनाव

    राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन दोनों ही सीटों के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी। महानगर के बारानगर से कोलकाता नगर निगम के पार्टी पार्षद सजल घोष और मुर्शिदाबाद के भगवानगोला सीट से भास्कर सरकार को मैदान में उतारा है।

    बारानगर के तृणमूल विधायक तापस राय ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं और वे कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वही भगवानगोला सीट तृणमूल विधायक इदरीश अली के निधन की वजह से रिक्त हुआ था।

    वहीं, भाजपा ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। 

    बीजेपी ने ग्यालशिंग-बरन्याक निर्वाचन क्षेत्र से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर और मेली से योगेन राय को मैदान में उतारा है। फुरबा रिनजिंग शेरपा, पेम्पो शेरिंग लेप्चा, चेवांग दादुल भूटिया और निरेन भंडारी सहित अन्य भी मैदान में हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात