Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajya Sabha BJP Candidates: आठ राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी; देखें किसे कहां से मिला टिकट

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 20 Aug 2024 07:10 PM (IST)

    Rajya Sabha By Elections 2024 राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। 8 राज्यों की 9 सीटों पर भाजपा ने ये लिस्ट जारी की है। इसमें बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

    Hero Image
    आठ राज्यों के 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट (Image: Jagran)

    एएनआई, नई दिल्ली। Rajya Sabha BJP Candidates: भारतीय जनता पार्टी BJP ने 3 सितंबर को होने वाले 8 राज्यों से राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha By Elections 2024) के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन को मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी ने बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra), ओडिशा से पूर्व बीजद नेता ममता मोहंता (Mamata Mohanta) और त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्य (Rajib Bhattacharjee) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    यहां देखें लिस्ट

    राज्य प्रत्याशी
    असम  मिशन रंजन दास
    असम रामेश्वर तेली
    बिहार मनन कुमार मिश्रा
    हरियाणा किरण चौधरी
    मध्य प्रदेश जॉर्ज कुरियन
    महाराष्ट्र धैर्यशील पाटिल
    ओडिशा ममता मोहंता
    राजस्थान रवनीत सिंह बिट्टू
    त्रिपुरा राजीव भट्टाचार्जी

    बिहार से भाजपा ने वरिष्ठ वकील को मैदान में उतारा

    (Manan Kumar Mishra)

    भाजपा ने बिहार की दूसरी राज्यसभा सीट से वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मनन कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। मिश्रा ने पटना यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। वे पटना यूनिवर्सिटी के टॉपर एवं गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। 1982 से उन्होंने पटना हाई कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस शुरू किया। 2007 में वह अधिवक्ता बने।

    कौन हैं मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली?

    (Mission Ranjan Das, Rameswar Teli)

    असम से भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। रामेश्वर तेली पूर्व सांसद हैं। 2014 में 16वीं और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उनको केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वे 2011 का विधानसभा चुनाव बेहद करीबी अंतर से हार गए थे।

    उद्योग संबंधी स्थायी समिति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। रामेश्वर तेली 2001 से 2011 तक लगातार दो बार असम विधानसभा के सदस्य रहे। उनकी संगीत में काफी रुचि है। मिशन रंजन दास पूर्व विधायक हैं, असम के करीमगंज से विधायक रह चुके हैं।

    हरियाणा से किरण चौधरी को उतारा

    (Kiran Choudhary)

    हरियाणा से भाजपा ने किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। जाट समुदाय से आने वालीं किरण चौधरी पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। दीपेंद्र हुड्डा मौजूदा समय में रोहतक से सांसद है। उनके सांसद बन जाने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई जिस पर अब चुनाव होना है। 

    एमपी से मैदान में केंद्रीय मंत्री कुरियन 

    (George Kurian)

    मध्य प्रदेश से भाजपा ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी मंत्री जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर अब जॉर्ज कुरियन राज्यसभा जाएंगे। कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। जॉर्ज कुरियन केरल के रहने वाले हैं।

    Mamata Mohanta

    कौन हैं धैर्यशील पाटिल और मोहंता?

    (Dhairyashil Patil, Mamata Mohanta)

    महाराष्ट्र से बीजेपी ने धैर्यशील पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है। वो दक्षिण रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष हैं। वहीं, ममता मोहंता को पार्टी ने ओडिशा से प्रत्याशी बनाया है। ममता मोहंता बीजेडी से राज्यसभा सांसद थीं। एक अगस्त को पार्टी से इस्तीफा देकर वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। ममता मोहंता कुडुमी समुदाय की प्रमुख  मानी जाती हैं।

    राजस्थान से मैदान में रवनीत सिंह बिट्टू

    (Ravneet Singh Bittu) 

    राजस्थान से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मैदान में उतारा है। 2024 में बिट्टू लुधियान सीट से चुनाव हार गए थे। पू्र्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू 2014 में 16वीं और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था।

    2024 में चुनाव हार जाने के बावजूद भाजपा ने मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया। पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ कई अभियान चलाए थे। वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्‍थायी समिति, परामर्शदात्री समिति, उपभोक्‍ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्‍चरल रिसर्च सोसायटी के सदस्‍य रह चुके हैं।

    त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष हैं राजीव भट्टाचार्जी 

    (Rajib Bhattacharjee) 

    राजीव भट्टाचार्जी जो कि त्रिपुरा के भाजपा अध्यक्ष हैं, पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा बीजेपी का पार्टी प्रमुख बनाया गया था।

    यह भी पढ़ें:  Rajya Sabha By-Election: तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार

    यह भी पढ़ें: बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 14 से 21 अगस्त तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया