विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 राज्यों के 48 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा का बजा डंका, सिर्फ 7 सीटों पर सिमटी कांग्रेस; जानें बाकी दलों का हाल

Published: Sat, 23 Nov 2024 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 07:45 PM (IST)

13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का जलवा बरकरार रहा। भाजपा ने अकेले दम पर ...और पढ़ें

उपचुनावों में भाजपा ने किया बेहतर प्रदर्शन।
उपचुनावों में भाजपा ने किया बेहतर प्रदर्शन।

HighLights

  1. एनडीए ने कुल 25 सीटों पर दर्ज की जीत।
  2. I.N.D.I.A को 16 सीटों पर कामयाबी मिली।
  3. उत्तर प्रदेश में सपा सिर्फ दो सीटें ही जीती।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कांग्रेस को सात सीटों पर अपना कब्जा जमा चुकी है।

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से तीन पर आम आदमी पार्टी ने फतेह हासिल की। तृणमूल कांग्रेस ने छह सीटों पर चुनाव जीता है।

अगर एनडीए की बात करें तो गठबंधन को कुल 25 सीटों पर कामयाबी मिली है। वहीं I.N.D.I.A को 16 सीटों पर कामयाबी मिली। आइए जानते हैं 48 सीटों पर हुए उपचुनाव का हाल....

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: उत्तर प्रदेश की कुल 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से छह पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। दो सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक पर भाजपा की सहयोगी रालोद ने कब्जा जमाया है।

विधानसभा सीट
विजेता
पार्टी
मीरापुर मिथलेश पाल रालोद
कुंदरकी रामवीर सिंह भाजपा
गाजियाबाद संजीव शर्मा भाजपा
खैर सुरेंदर दिलेर भाजपा
फूलपुर  दीपक पटेल भाजपा
कटेहरी  धर्मराज निषाद भाजपा
मझवां शुचिस्मिता मौर्या भाजपा
करहल तेज प्रताप सिंह सपा
सीसामऊ नसीम सोलंकी सपा
  • पश्चिम बंगाल उपचुनाव: पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। सभी सीटों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। सिताई से संगीता रॉय, मदारीहाट से जयप्रकाश तोप्पो, नईहटी से सनत डे, हरोआ से शेख रबिउल इस्लाम, मेदनीपुर से सुजॉय हजरा और तालनदगरा से फाल्गुनी सिंहबाबू ने चुनाव जीता है।
  • पंजाब उपचुनाव: पंजाब की कुल चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने बरनाला विधानसभा सीट आप से छीन ली है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों ने फतेह हासिल की है।
विधानसभा सीट विजेता पार्टी
डेरा बाबा नानक गुरदीप सिंह रंधावा आम आदमी पार्टी
चब्बेवाल डॉ. इशाक कुमार आम आदमी पार्टी
गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह आम आदमी पार्टी
बरनाला कुलदीप सिंह ढिल्लों कांग्रेस
  • राजस्थान उपचुनाव: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। यहां भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है। एक सीट दौसा पर कांग्रेस आगे है। चौरासी विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने जीत दर्ज की।
विधानसभा सीट विजेता पार्टी
झुन्झुनू राजेंद्र भाम्बू भाजपा
रामगढ़ सुखवंत सिंह भाजपा
देवली उनियारा राजेंद्र गुर्जर भाजपा
खींवसर रेवंत राम डांगा भाजपा
सलूंबर शांता अमृत लाल मीणा भाजपा
दौसा दीन दयाल कांग्रेस
चौरासी अनिल कुमार कटारा भारत आदिवासी पार्टी

  

  • असम उपचुनाव: असम की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर कामयाबी मिली। सिड़ली सीट पर युनाइटेड पीपुल्स पार्टी ( लिबरल) के निर्मल कुमार ब्रह्म जीते हैं। बोंगईगांव से असम गण परिषद की दीप्तीमाई चौधरी ने जीत हासिल की।
  • बिहार उपचुनाव: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की। दो सीटों पर भाजपा और एक-एक सीट पर हम व जेडीयू ने अपना कब्जा जमाया है।
विधानसभा सीट
विजेता
पार्टी
तरारी विशाल प्रशांत भाजपा
रामगढ़ अशोक कुमार सिंह भाजपा
इमामगंज दीपा कुमारी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
बेलागंज मनोरमा देवी जेडीयू
  • कर्नाटक उपचुनाव: कर्नाटक की तीनों उपचुनाव वाली सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। शिवगांव से यासिर पठान, संदूर से ई. अन्नापूर्णा और चन्नापटना से सीपी योगेश्वर ने जीत हासिल की है।

इन राज्यों का चुनाव हाल भी जानें

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों में से भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। विजयपुर से कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा और बुधनी से भाजपा के रमाकांत भार्गव ने जीत हासिल की। गुजरात की वाव विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीन ली है। यहां भाजपा के स्वरूप ठाकोर ने जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर दक्षिण सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी ने विजयी पताका फहराया है। केरल की दो सीटों में से एक पर कांग्रेस और एक पर माकपा ने जीत दर्ज की। मेघायल की एक सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सफलता प्राप्त की। सिक्किम की दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने कब्जा जमाया है।

यह भी पढ़ें: 'मैं भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा' कहने वाले शरद पवार की पार्टी का कैसे हुआ बुरा हाल? इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: 'यह धनबल की जीत', चुनाव नतीजों के बाद BJP ने ऐसा क्यों कहा? कांग्रेस ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया