विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता उदित राज की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने कहा- माफी मांगे पार्टी

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2022 11:45 AM (IST)

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उदित राज के अलावा इसके पहले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता ने की विवादित टिप्पणी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता ने की विवादित टिप्पणी

 नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उदित राज के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मु के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस को आदिवासी महिला के अपमान पर माफी मांगनी चाहिए।

इसके साथ ही संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस की यह टिप्पणियां उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। 

कांग्रेस ने आदिवासी समाज का किया अपमान

उदित राज के विवादित बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने इसे कांग्रेस की एक और गिरी हुई टिप्पणी कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के लिए अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया है। साथ ही पूनावाला ने पूछा कि क्या कांग्रेस इस तरह के आदिवासी समाज के अपमान का समर्थन करती है।

महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में उनके बयान पर नोटिस भेजा है। इसके साथ ही एनसीडब्ल्यू ने राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांगने को कहा है।

उदित राज ने दी अपने बयान पर दी सफाई

कांग्रेस नेता उदित राज ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवादित ट्वीट की थी। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर गुरुवार को सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि मेरा बयान द्रोपदी मुर्मु जी के लिऐ निजी है। यह कांग्रेस पार्टी का बयान नही है।

गुजरात दौरे पर थीं राष्ट्रपति मुर्मु

उदित राज की यह विवादित टिप्पणी राष्ट्रपति मुर्मु के गुजरात दौरे को लेकर आई। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य देश के 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। राष्ट्रपति के इसी बात को लेकर उदित राज ने उनपर विवादित टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra से जुड़ीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ की पदयात्रा

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Election: अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से विधानसभा चुनाव की अटकलें तेज, जानें- कब होंगे मतदान