विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फायदे वाली दोस्ती क्या होती है...', नवजोत सिंह सिद्धू के आरोपों पर BJP का पलटवार; AAP और कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 16 Jan 2024 10:09 AM (IST)

BJP attack AAP and Congress कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर अवैध रेत ...और पढ़ें

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने AAP और कांग्रेस से पूछे सवाल (फाइल फोटो)
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने AAP और कांग्रेस से पूछे सवाल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने AAP और कांग्रेस से पूछे सवाल।
  2. क्या AAP ने राजीव गांधी को कर दिया माफ- शहजाद पूनावाला

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर अवैध रेत खनन का आरोप लगाया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इन आरोपों पर अब बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज फायदे वाली दोस्ती क्या होती है, ये AAP और कांग्रेस दिखा रहे हैं। दिल्ली में दोस्त हैं और पंजाब में आपस में कुश्ती कर रहे हैं।

AAP ने कांग्रेस पर लिया यूटर्न- शहजाद पूनावाला

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले कहा था कि वे भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करेंगे और कांग्रेस को कभी हाथ नहीं मिलाएंगे। आज वे एक-दूसरे के साथ गठबंधन में हैं। उन्होंने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है। इस तरह का पाखंडी गठबंधन आज बनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

क्या AAP ने राजीव गांधी को कर दिया माफ- शहजाद

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में AAP द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि वह 1984 के सिख नरसंहार के मास्टरमाइंड थे। अब क्या आम आदमी पार्टी ने राजीव गांधी को माफ कर दिया है या कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी की भूमिका स्वीकार कर ली है? इसका जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अवैध खनन मामले में NGT का पंजाब सरकार पर शिकंजा, कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की याचिका पर भेजा नोटिस; DM समेत कई अफसरों पर भी आफत

क्या लगाया था आरोप?

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया था कि भगवंत मान की सरकार के संरक्षण में अवैध रेत खनन हो रहा है। राज्य में 39,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है।

यह भी पढ़ें- SP-BSP के बैर ने UP में बिगाड़ी I.N.D.I.A. की बिसात, कई राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन में फंसा पेंच