विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra पर तंज, पार्टी टूट रही और राहुल गांधी निकले हैं देश जोड़ने

By TilakrajEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2022 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2022 03:34 PM (IST)

कांग्रेस की इस समय जो स्थिति है वो किसी से छिपी नहीं है। ये पूरा घमासान किसकी वजह से हो ...और पढ़ें

कांग्रेस में एक दरबारी गायन होता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाओ
कांग्रेस में एक दरबारी गायन होता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाओ

नई दिल्‍ली, आनलाइन डेस्‍क। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी पहले अपना घर, पार्टी को एकजुट कर लेते, तब भारत को जोड़ने की बात करते तो बेहतर होता। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग, समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने। बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज को कन्याकुमारी से 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है, इसकी अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक छलावा

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस की इस समय जो स्थिति है, वो किसी से छिपी नहीं है। ये पूरा घमासान 'किसकी' वजह से हो रहा है, ये भी कोई राज नहीं है। ऐसे में जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं। ये देखकर बड़ी हैरानी हो रही है। राहुल गांधी आप पहले अपना घर, पार्टी जोड़ लेते तब देश जोड़ने की बात करते। ये सिर्फ इनका छलावा है और दिखावा है।'

कांग्रेस में एक दरबारी गायन होता है...!

कांग्रेस में एक बार फिर अध्‍यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को फिर से अध्‍यक्ष बनाने की बात कह रहे हैं। इस पर तंज कसते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस में सिर्फ गांधी राग ही सुनाई देता है। कांग्रेस में एक दरबारी गायन होता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाओ, फिर अध्यक्ष बनाओ..! राहुल कहते हैं कि मैं नहीं बनूंगा, बीच में वो विदेश यात्रा पर चले जाते हैं। पार्टी से कितना जुड़े हैं ये आप सभी जानते हैं। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही है। पुराने समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल गांधी चले हैं देश जोड़ने।'

उन्‍होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का पाखंड वे राहुल गांधी कर रहे हैं, जिन्‍होंने उरी और बालाकोट की घटना के लिए सबूत मांगकर देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की थी।

बता दें कि कांग्रेस का कहना है कि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के जरिए महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कराया जाएगा।