Move to Jagran APP

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने संभाली भाजयुमो की कमान

तेजस्वी सूर्या ने पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। सूर्या को मंुबई से लोकसभा सदस्य पूनम महाजन का कार्यकाल खत्म होने के बाद संगठन की जिम्मेदारी दी गई। सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सदस्य हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:52 PM (IST)
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने संभाली भाजयुमो की कमान
तेजस्वी सूर्या ने संभाली भाजयुमो की कमान।

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। सूर्या को मंुबई से लोकसभा सदस्य पूनम महाजन का कार्यकाल खत्म होने के बाद संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने भाजपा महासचिवों अरुण सिंह और तरुण चुघ की उपस्थिति में युवा मोर्चा का काम-काज संभाला। सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सदस्य हैं।

loksabha election banner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजयुमो गैर भाजपा शासित राज्यों-बंगाल, केरल और तमिलनाडु में कानून का शासन स्थापित करने और लोकतंत्र बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में संविधान को कायम रखने के लिए पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी जिंदगी की कुर्बानी दी है। उन्होंने अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी धन्यवाद दिया। सूर्या भाजयुमो के 14वें अध्यक्ष हैं।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान तेजस्वी सूर्या वकालत के पेशे से जुड़े हुए थे और कर्नाटक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के महासचिव रहे। वह भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के सदस्य भी रहे। तेजस्वी सूर्या की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ में कहा था कि आप तो तेजस्वी अर्थात सूर्य के समान हैं।

वहीं, उन्होंने पिछले महीने के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का एक स्थायी कार्यालय कर्नाटक की राजधानी में स्थापित करने की मांग की थी। उनका कहना था कि बेंगलुरू आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.