एमपी: टोल प्लाजा पर BJP सांसद से मांगा आईकार्ड, समर्थकों ने की कर्मचारियों की पिटाई
आरोप है कि आईडी कार्ड मांगने पर भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ टोल कर्मियों की धुनाई कर दी।
By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 01:04 PM (IST)
शिवपुरी, जेएनएन। मध्य प्रदेश के शिवपुरी टोल प्लाजा पर भाजपा सांसद की गुंडागर्दी देखने को मिली है। आरोप है कि आईडी कार्ड मांगने पर भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ टोल कर्मियों की धुनाई कर दी। दबंगों ने टोल कर्मियों को इतनी बेरहमी से मारा कि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
दोनों कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि भाजपा सांसद ने इस घटना में हाथ होने से साफ इनकार किया है। ये पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वही इस घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मी ने कहा 'हमें नहीं पता कि हमारे कर्मचारियों की पिटाई किसने की, लेकिन ऐसा सुना है कि वे भाजपा सांसद हैं। टोल कर्मियों ने उस शख्स से आईडी कार्ड मांगा लेकिन उन्होंने मना कर दिया और पिटाई कर दी। सरकार की तरफ से उनके लिए टोल माफ है लेकिन मारपीट गलत है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें