विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान, चीन व खालिस्तानियों से अधिक खतरनाक

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 05 Mar 2023 11:25 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने राहुल ...और पढ़ें

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा- राहुल गांधी पाकिस्तान,चीन व खालिस्तानियों से अधिक खतरनाक
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा- राहुल गांधी पाकिस्तान,चीन व खालिस्तानियों से अधिक खतरनाक

दिल्ली, एएनआई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने राहुल के भारत विरोधी विवादास्पद बयानों के बाद उन्हें चीन, पाकिस्तान, बीबीसी और देश के खालिस्तानियों से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

देश को राहुल गांधी से खतरा

भाजपा सांसद ने रविवार को राहुल के 'भारत को चुप कराना चाहती है भाजपा' बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस देश के दुश्मन हैं। जिस तरह से देश को चीन, पाकिस्तान, बीबीसी और खालिस्तानियों से खतरा है। ठीक उसी तरह देश को राहुल गांधी से भी खतरा है। इसलिए देश को उनसे सावधान हो जाना चाहिए।

राहुल गांधी पर चीन का समर्थन करने लगाया आरोप

भाजपा सांसद ने चीनी सेना और भारतीय सेना के आमने-सामने होने पर राहुल गांधी पर चीन का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब यह समझ लेना चाहिए कि राहुल गांधी किसके लिए काम करते हैं। उनके हिसाब से चीन ने विश्व में सद्भावना का माहौल बनाया है। जब सीमा पर चीनी और भारतीय सेना आमने-सामने खड़ी थीं, तब राहुल गांधी ने चीन के साथ मित्रता निभाई।

फाउंडेशन के नाम पर ली चीन से करोड़ो रुपये

सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर चीन से करोड़ों रुपये की रकम ली थी। इतना ही नहीं, जब भारतीय सेना हवाई हमला करती है तो वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, बीबीसी की जबान में बात करते हैं और उन सबकी भाषा बोलते हैं जो देश के दुश्मन हैं।

चीन और पाकिस्तान में है राहुल गांधी की आत्मा

यादव ने कहा कि जब राहुल गांधी बोलते हैं तो देश के अंदर और बाहर के दुश्मनों के चेहरे पर मुस्कान होती है। भाजपा सांसद ने कहा कि अगर राहुल गांधी भारतीय भी हैं तो उनका शरीर यहां है, लेकिन उनकी आत्मा चीन और पाकिस्तान में है। आचार्य चाणक्य ने कहा कि विदेशी खून कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता। वह देश के गौरव और आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।