विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: प्रियंका गांधी के पहनावे पर BJP सांसद का विवादित बयान, जानें क्या बोले

By Nancy BajpaiEdited By:
Published: Sun, 10 Feb 2019 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 02:50 PM (IST)

भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। ...और पढ़ें

VIDEO: प्रियंका गांधी के पहनावे पर BJP सांसद का विवादित बयान, जानें क्या बोले
VIDEO: प्रियंका गांधी के पहनावे पर BJP सांसद का विवादित बयान, जानें क्या बोले

बस्ती, एएनआइ। राजनीति में विवादित बयानों की बयार अब आम बात हो गई है। इन राजनीति हमलों की फेहरिस्त में अब हाल ही में पॉलिटिक्स में एंट्री लेने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा का भी नाम शामिल हो गया है। इस बार भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका के पहनावे पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही वे क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगाकर पहुंचती हैं।

प्रियंका गांधी के पहनावे पर कमेंट 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित एक सामूहिक विवाद समारोह में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने 225 जोड़ों की शादी कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते वक्त सांसद ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर कमेंट किया, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने से किसी भी प्रकार का फर्क नहीं पकड़े वाला है। देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

राहुल फेल और प्रियंका भी फेल 

इतना ही नहीं, राहुल गांधी को भी निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल फेल हैं, तो प्रियंका भी फेल हैं।' उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में गांधी परिवार के एक सदस्य के खिलाफ कार्रवाई और छापेमारी हो रही है, वह साबित करता है कि कांग्रेस किस कदर हताश है।

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके राजनीति में आने के बाद से दोनों दलों की ओर से बयानबाजी तेज हो रखी है। जहां कांग्रेस प्रियंका गांधी को कभी मां दुर्गा तो कभी झांसी की रानी के रूप में दर्शा रहा है। वहीं, भाजपा ने पलटवार करने से नहीं चूक रही।