Move to Jagran APP

'महिलाएं नाजुक और कोमल होती हैं, उन्हें रात में घर पर ही रहना चाहिए', जानिए- क्यों कहनी पड़ी यह बात

गोवा विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक कहा कि उनका दृढ़ता से मानना है कि महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए विशेष तौर पर रात में।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 07:52 PM (IST)
'महिलाएं नाजुक और कोमल होती हैं, उन्हें रात में घर पर ही रहना चाहिए', जानिए- क्यों कहनी पड़ी यह बात
'महिलाएं नाजुक और कोमल होती हैं, उन्हें रात में घर पर ही रहना चाहिए', जानिए- क्यों कहनी पड़ी यह बात

 पणजी, आइएएनएस। महिलाएं नाजुक और कोमल होती हैं इसलिए उन्हें रात की पाली में काम नहीं करना चाहिए। यह बात गोवा भाजपा की महिला विधायक अलीना सल्दान्हा ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम रात में तो महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए। इससे उन्हें बच्चों को होने वाली परेशानियों को समझने में आसानी होगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को राज्य विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ता से मानना है कि महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए, विशेष तौर पर रात में। उनकी बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। घर में बच्चे होते हैं। सुबह उनको स्कूल जाना होता है, उन्हें तैयार करने के लिए मां को घर पर होना ही चाहिए।

उनका यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलमाओ की विधानसभा में की गई उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा की महिलाएं नाजुक होती हैं, इसलिए वह रात की पाली में काम नहीं कर सकती हैं।

उन्होंने दूसरे राज्यों की महिलाओं को तेज और मजबूत बताया था। अलमाओ फैक्ट्रीज (गोवा संशोधन) अधिनियम, 2019 पर हो रही एक बहस के दौरान बोल रहे थे। यह अधिनियम महिलाओं को कारखानों और विनिर्माण इकाइयों में रात की पाली में काम करने की अनुमति प्रदान करता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.