विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक के रिजॉर्ट पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, बोले- लिया जा रहा बदला

By Ayushi TyagiEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2020 10:51 AM (GMT+05:30)

भाजपा विधायक संजय पाठक के रिजॉर्ट को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। पहले उन्हें भूमि अधिग्रहण का नोटिस दिया गया था।

मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक के रिजॉर्ट पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, बोले- लिया जा रहा बदला
मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक के रिजॉर्ट पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, बोले- लिया जा रहा बदला

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक के बांधवगढ़ स्थित रिजॉर्ट को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई करने से पहले उन्हें भूमि अतिक्रमण का नोटिस जारी किया गया था। पाठक ने कहा कि यह सरकार द्वारा प्रतिशोध लिया जा रहा है। खबरों के अनुसार उनका ये रिजॉर्ट 12 साल पुराना था सऔर उनके दिवंगत पिता ने इसे बनवाया था।

रिजॉर्ट पर हुई कार्रवाई के बीच संजय पाठक ने बड़ा बयान दिया है। विधायक संजय पाठक ने कहा कि मुझ पर बहुत दबाव है। मुझे भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। यदि मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मेरी जान को खतरा है। मैं मन जाऊंगा लेकिन भाजपा नहीं छोडुंगा। 

  

कांग्रेस में शामिल होने की बात पर दिया ये बयान

इससे पहले तक अफवाह थी कि वह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं भाजपा का हिस्सा था, हूं और हमेशा भाजपा में ही रहूंगा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कोई मुलाकात नहीं की है। पाठक ने बताया था कि उन्हें अगवा करने की भी कोशिश की गई थी। 

सरकार पर लगाए कई आरोप

इससे पहले तक की गई कार्रवाई में कलेक्टर ने उनकी जबलपुर उनकी दो खदानों को बंद करने का आदेश दे चुके हैं। उनकी खदान मेसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से सिहोरा तहसील के ग्राम अगरिया और दुबियारा में हैं। पाठक ने इनपर हुई कार्रवाई के खिलाफ सरकार पर विपक्ष में रहने की सजा के तहत कार्रवाई का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। 

ये भी पढ़ें: 94 साल पहले भारतीय महिला ने उड़ाया था विमान, साड़ी पहनकर किया था बड़ा कारनामा