कर्नाटक भाजपा में बगावती सुर, लंबे समय तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे बी.एस. येदियुरप्पा
भाजपा विधायक बसंगौड़ा पी यतनाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा लंबे समय तक सीएम नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि आलाकमान भी उनसे थक गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होंगे।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटका भाजपा में बगावत के सुर नजर आ रहे हैं। विजयपुरा बसनागौड़ा में भाजपा विधायक बसंगौड़ा पी यतनाल ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा “लंबे समय तक सीएम नहीं रहेंगे। यहां तक कि आलाकमान भी उनसे थक गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होंगे।
बीजेपी विधायक ने कहा कि सीएम को जल्द बदला जाए क्योंकि राज्य के ज्यादातर वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा से खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होगा। येदियुरप्पा हमारी वजह से सीएम बने, उत्तर कर्नाटक पीपीएल ने 100 विधायक दिए जिससे वे सीएम बने।
उन्होंने कहा कि मैंने विजयपुरा नगर निगम को 125 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान को रद्द करने पर श्री येदियुरप्पा के साथ लड़ाई लड़ी है। मैंने उसे बहाल करने की अपील की, लेकिन वह नहीं माना। मैं इसे लेकर परेशान हूं। मैंने पार्टी के अन्य नेताओं को इसके बारे में बताया है। कुछ वरिष्ठ नेता मुझसे सहमत हैं कि सीएम जल्द ही बदल जाएगा।
बासनगौड़ा यतनाल इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने येदियुरप्पा की आलोचना करते हुए कहा कि येदियुरप्पा सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र शिवमोगा तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने उत्तरी कर्नाटक के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा विधायक ने येदियुरप्पा पर उत्तरी जिलों में आयी बाढ़ की समस्या से भी ठीक तरह से नहीं निपटने के आरोप लगाए है।
जानकारी के लिए बता दें कि यतनलाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए सार्वजनिक रूप से ये बात कही है। इससे पहले भी हाल के दिनों में कर्नाटक भाजपा में असंतोष की झलक दिखाई दी। हालांकि, एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता गणेश कार्निक ने दावा करते हुए कहा कि यतनलाल एक वरिष्ठ नेता है लेकिन, वह आमूमन इस तरह के बयान देते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान कोर्ट का फैसला, ब्रिटेन के अखबारों में शरीफ के खिलाफ प्रकाशित नहीं की जाएगी उद्घोषणा