Move to Jagran APP

EXIT Poll: हरियाणा में भाजपा को लग सकता है झटका, नए सर्वे में उलटफेर के संकेत

EXIT Poll आजतक और एक्‍सिस माई इंडिया द्ववारा किए एक्जिट पोल की मानें हरियाणा में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 07:40 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 07:01 AM (IST)
EXIT Poll: हरियाणा में भाजपा को लग सकता है झटका, नए सर्वे में उलटफेर के संकेत
EXIT Poll: हरियाणा में भाजपा को लग सकता है झटका, नए सर्वे में उलटफेर के संकेत

नई दिल्‍ली, जेएनएन। EXIT Poll: आजतक और एक्‍सिस माई इंडिया द्ववारा किए एक्जिट पोल की मानें हरियाणा में भाजपा बहुमत से पीछे रह सकती है। सर्वे में सत्‍ताशीन पार्टी को अधिकतम 44 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि सर्वे में यह भी कहा गया है कि भाजपा की सीटें की संख्‍या 32 तक भी रह सकती है, जो बहुमत से काफी कम है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेजेपी को 6 से 10 और अन्‍य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

loksabha election banner

2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 47 सीटें मिलीं थीं और उसने सामान्‍य बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। विभाजन का इनेलो को भारी नुकसान हो सकता है। 2014 में इनेलो को 19 सीटें मिल सकती हैं। वैसे सोमवार को आए अन्‍य चैनलों द्ववारा किए गए एक्जिट पोल में भाजपा को 75 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

सर्वे में भाजपा को 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 32 फीसदी, जेजेपी को 14 फीसदी और अन्‍य दलों को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। आज तक के सर्वे के माने तो दिल्‍ली से सटे इस राज्‍य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल सकता है। इस तरह राज्‍य में राजनीतिक अश्चितता की स्थिति पैदा हो सकती है।

अन्‍य सर्वे में भाजपा को मिल सकती है 52 से 75 सीटें

वहीं एबीपी और सी वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में भाजपा को 72 सीटें मिल सकती हैं। पोल के मुताबिक कांग्रेस को राज्‍य में सि‍र्फ 8 सीटें और इनेलो समेत बाकी दलों को महज 10 सीटें ही मिल सकती हैं। न्‍यूज-24 के सर्वे के मुताबिक भाजपा को हरियाणा में 71 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को यहां 11 और अन्‍य दलों को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार भाजपा को 75, कांग्रेस को 10 और अन्‍य दलों को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक चैनल ने अपने चुनावी सर्वे में हरियाणा में भाजपा को 52 से 63, कांग्रेस को 15 से 19 और अन्‍य दलों को 12 से 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

2014 के चुनाव में किसको कितनी मिली सीटें

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47 सीटें, ओम प्रकाश चौटाला की इनेलो को 19 सीटें और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। हरियाणा में कमजोर विपक्ष के कारण इसबार भाजपा 2014 की तुलना में अधिक सीटों की उम्मीद कर रही है।  

यह भी पढ़ें: Haryana-Maharashtra Exit Poll 2019: कमल खिलने की उम्‍मीद, मिल सकती हैं दो-तिहाई सीटें

यह भी पढ़ें: Assembly Election 2019: देर से निकले वोटर, हरियाणा में 65 तो महाराष्ट्र में 63 फीसद मतदान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.