विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Manifesto 2024: 'वो जो कहते हैं, वो करते हैं...', शिवसेना नेता ने की भाजपा के घोषणापत्र की तारीफ

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 15 Apr 2024 11:38 AM (IST)

BJP Manifesto 2024 घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस छोड़ शिवसेना में आए मिलिंद देवरा ने भाजपा की तारीफ की है। देवरा ...और पढ़ें

BJP Manifesto 2024 मिलिंद देवरा ने की भाजपा की तारीफ।
BJP Manifesto 2024 मिलिंद देवरा ने की भाजपा की तारीफ।

HighLights

  1. शिवसेना शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवरा ने भाजपा के घोषणापत्र की तारीफ की है।
  2. देवरा ने कहा कि भाजपा ने आज तक हर वादा पूरा किया है।

एजेंसी, मुंबई। BJP Manifesto 2024 राज्यसभा सांसद और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवरा ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र की सराहना की है। देवरा ने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ और घर बनाने का वादा सबसे उत्तम है, ऐसा इसलिए क्योंकि PMAY का लाभ मुंबई के लोगों को भी मिलना चाहिए।

वे जो कहते है, वो करते हैं

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए देवरा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''बीजेपी का घोषणापत्र बहुत अच्छा है। वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। मैं इसका स्वागत करता हूं।" 

देवरा ने आगे कहा,

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 4 करोड़ परिवारों को पक्का घर दिया गया है। अब उनकी योजना है कि आने वाले पांच वर्षों में वे 3 करोड़ और परिवारों को पक्का घर देंगे। यह बहुत अच्छी योजना है। मैं चाहता हूं कि इस योजना को मुंबई और महाराष्ट्र में लागू होते देखना मुंबईवासियों का सपना है।

भाजपा के घोषणा पत्र में ये वादे

रविवार को पार्टी के नई दिल्ली मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अन्य वरिष्ठ नेताओं और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा के 'संकल्प पत्र' को जारी किया था। घोषणापत्र की टैगलाइन "मोदी की गारंटी" है, जिसमें विकास, महिला कल्याण और विकसित भारत के रोडमैप पर ध्यान दिया गया है।

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' और "UCC" का वादा किया गया था। भाजपा ने इस बार और अधिक लखपति दीदियों को आगे लाने की बात कही। वहीं, पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल शून्य करने का भी वादा किया गया है।