जो जीता वही सिकंदर... भाजपा की जीत के साथ कांग्रेस पर हमलों का दौर शुरू
मतदान के दौरान भाजपा की ओर से किया गया जीत का दावा और एक्जिट पोल के नतीजे दोनों राज्यों में सच साबित हो गए हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर पार्टी के राजनीतिक कुनबे में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के नेताओं व उनके समर्थकों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गए हैं। साथ ही कांग्रेस पर हमलों का दौर भी जारी है।
"It is a matter of happiness for us, this is the victory of development," says Union Minister Smriti Irani, on a question about Congress giving a tough fight she said, "jo jeeta wohi sikandar. It is victory of every booth worker's hard work & the people who trusted development" pic.twitter.com/oJMQKK45NV
— ANI (@ANI) December 18, 2017
पार्टी की जीत पर खुुुुशी जताते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनमोहन पर्रीकर ने कांग्रेेेस पर हमला किया और कहा, ओपनिंग पारी में उन्होंने शून्य हासिल किया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा,’कांग्रेस ने जातिगत राजनीति की लेकिन जीत नहीं सकी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर ताना कसते हुए कहा, सिर मुंडाते ही ओले पड़े। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी जीत की खुशी जताते हुए कहा, कांग्रेस की लगातार सातवीं हार है। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैंने पहले ही कहा था कांग्रेस का नेतृत्व बदलना भाजपा के लिए शुभ संकेत होगा। जनता ने कांग्रेस की बंटवारे वाली राजनीति को खारिज कर दिया यह भाजपा के कुशल नेतृत्व व कड़े परिश्रम का नतीजा है।
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा, यह हमारे लिए खुशी का मौका है, यह विकास की जीत है। उनसे कांग्रेस द्वारा दी गयी कड़ी टक्कर के संबंध में पूछा गया था जिसका उन्होंने उत्साहित हो जवाब दिया और कहा, जो जीता वही सिकंदर। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत और जनता का विकास पर विश्वास का है।
यह भी पढ़ें: Live Gujarat Election Results 2017: सच साबित होती भविष्यवाणी