BJP नेता अनंत हेगड़े के बयान पर शिवसेना का फडणवीस पर हमला, कहा- नागपुर सत्र में उठाएंगे मुद्दा
भाजपा के सांसद अनंत हेगड़े ने फडणवीस को लेकर खुलासा किया था कि 40000 करोड़ रुपये के दुरुपयोग को रोकने के लिए वह 80 घंटे के सीएम बने।
उत्तर कन्नड़, एएनआइ। महाराष्ट्र के 80 घंटे के सीएम बनने वाले देवेंद्र फडणवीस को लेकर भाजपा के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बड़ा खुलासा किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने खुलासा किया है कि महाराष्ट्र में फडणवीस को इसलिए सीएम बनाया गया, ताकि वह करीब 40 हजार करोड़ रुपये केंद्र को वापस लौटा सकें।
शिवसेना का हमला
शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने भाजपा के अनंत हेगड़े के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने अनंत हेगड़े के उस बयान पर बोला जिसमें उन्होंने कहा कि 40,000 करोड़ रुपये के दुरुपयोग को रोकने के लिए फडणवीस 80 घंटे के लिए सीएम बने। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है अगर, तत्कालीन-सीएम जादनवी ने महाराष्ट्र को मिले धन को वापस कर दिया। हम इस मामले को नागपुर सत्र में उठाएंगे।
फडणवीस ने किया बचाव
इससे पहले भाजपा नेता अनंत हेगड़े के महाराष्ट्र को लेकर किए गए खुलासे पर खुद देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी है।फडणवीस ने कहा है कि मैने सीएम रहने के दौरान कोई नीतिगत फैसले नहीं लिए। मुझपर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं।
Former Maharashtra CM & BJP leader Devendra Fadnavis: No such major policy decision has been taken by me as CM. All such allegations are false. https://t.co/Zk8vE6oBuW" rel="nofollow pic.twitter.com/5spH6LPwZ8
— ANI (@ANI) December 2, 2019
संजय राउत का हमला
अनंत हेगड़े के चौंकाने वाले खुलासे पर शिवसेना की ओर से संजय राउत ने फडणवीस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अनंत हेगड़े ने कहा है कि महाराष्ट्र के 40 हजार करोड़ को केंद्र तक वापस लौटाने के लिए फडणवीस को 80 घंटे का सीएम बनाया गया। यह महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है।
Bjp mp @AnantkumarH says @Dev_Fadanvis as CM for 80 hours, moved maharashtra's 40000 cr Rs to center ? This is treachery with maharshtra , महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है @Officeof UT
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 2, 2019
भाजपा सांसद अनंत हेगड़े का बड़ा खुलासा
इससे पहले महाराष्ट्र में सरकार पर बड़ा खुलासा करते भाजपा सांसद अनंत के हेगड़े ने कहा, 'आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारे आदमी (देवेंद्र फडणवीस) 80 घंटे के लिए सीएम बने। फिर उन्होंने (फड़णवीस) ने इस्तीफा दे दिया। क्या उन्होंने नाटक किया ? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वह मुख्यमंत्री बने। यह सवाल हर कोई पूछ रहा है।'
इसके बाद उन्होंने सबसे बड़ा खुलासा करते हुए वह वजह बताई जिस कारण फडणवीस को 80 घंटे का सीएम बनाया गया। उन्होंने बताया, 'एक सीएम की केंद्र से लगभग 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंच होती है। उन्हें पता था कि अगर कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (महा विकास अघाड़ी) सरकार सत्ता में आती है तो वह विकास के लिए इस राशि का दुरुपयोग करेगी। इसलिए यह तय किया गया कि एक ड्रामा होना चाहिए। फडणवीस सीएम बने और 15 घंटे में वह 40,000 करोड़ रुपए वापस केंद्र में वापस ले गए।'
बता दें, महाराष्ट्र में 23 नवंबर की सुबह अचानक देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया था। फडणवीस करीब 80 घंटे तक मुख्यमंत्री पद पर रहे और फिर बहुमत परीक्षण से एक दिन पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद से ही सभी के मन में इसको लेकर सवाल है कि आखिर वह इतने कम समय के लिए सीएम क्यों बने।