Move to Jagran APP

चुनावी सर्वे के नतीजों से भाजपा खुश, कांग्रेस ने बताया अविश्वसनीय

चुनावी सर्वे में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। इससे पार्टी में खुशी का माहौल है।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 11:33 AM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 11:33 AM (IST)
चुनावी सर्वे के नतीजों से भाजपा खुश, कांग्रेस ने बताया अविश्वसनीय
चुनावी सर्वे के नतीजों से भाजपा खुश, कांग्रेस ने बताया अविश्वसनीय

भोपाल (नईदुनिया)। कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक निजी कंपनी का सर्वे प्रकाशित हुआ है। इसमें फिर से भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। इससे पार्टी में खुशी का माहौल है। इसे लेकर जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सर्वे सत्य के नजदीक है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि सर्वे दक्षिण भारतीय निजी कंपनी ने किया है, जिसका नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भी चुनाव पूर्व सर्वे की विश्वसनीयता अब खत्म हो चुकी है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का मुखपत्र है, जिसे पीसीसी मीडिया विभाग पार्टी का समाचार पत्र कह रहा है। इसमें स्पीक मीडिया नेटवर्क के चुनाव पूर्व सर्वे में प्रदेश में कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने पर केवल 73 सीटें मिलने का दावा किया गया है और भाजपा को 147 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। 10 सीटों पर बसपा-सपा के जीतने की संभावना जताई गई है। वहीं, बसपा-सपा से गठबंधन होने पर कांग्रेस को 103 सीटों पर जीत मिलनी बताई जा रही है, लेकिन तब भी 126 सीटों पर विजय के साथ भाजपा की ही सरकार बनने की संभावना जताई है।

मप्र में बसपा-सपा शून्य : मिश्रा

इस सर्वे के बाद से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा में नेशनल हेराल्ड को सत्य प्रकाशित करने के लिए शुक्रिया कहा। मगर सत्य को छापने में कंजूसी करने की बात भी कही। उन्होंने कहा बसपा-सपा मध्य प्रदेश में शून्य है और शून्य में शून्य जोड़ने से कुछ नहीं होगा। मिश्रा ने कहा कि मोदी-राहुल गांधी का कोई मुकाबला नहीं हो सकता। वहीं राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित सर्वे को सही ठहराया और कहा कि सच्चाई छुप नहीं सकती। मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि भाजपा कागजी सर्वे की अपेक्षा जमीनी सच्चाई को स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सर्वे भी देखे, जिनमें 15 मंत्रियों की हालत कमजोर बताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.