विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में छठ पूजा पर फिर गरमाई सियासत: राज ठाकरे बोले- विवाद पैदा करने के लिए छठ का इस्तेमाल कर रही भाजपा

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:12 AM (GMT+05:30)

ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके द्वारा तैयार किया गया इंटरनेट मीडिया इकोसिस्टम छठ पूजा से जुड़ी रील्स ...और पढ़ें

मुंबई में छठ पूजा का इस्तेमाल कर विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही भाजपा : राज ठाकरे (फोटो- जेएनएन)

मुंबई में छठ पूजा का इस्तेमाल कर विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही भाजपा : राज ठाकरे (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. मुंबई में छठ पूजा को लेकर छिड़ी सियासी बयानबाजी

  2. यूपी चुनावों को देखते हुए भाजपा विवाद पैदा कर रही है

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह छठ पूजा को एक मुद्दा बनाकर मुंबई में सामाजिक और सांस्कृतिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके जाल में न फंसें।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह पार्टी मराठी और उत्तर भारतीय समुदायों के बीच विवाद भड़काने की कोशिश कर रही है।

एक्स पर एक पोस्ट में ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके द्वारा तैयार किया गया इंटरनेट मीडिया इकोसिस्टम छठ पूजा से जुड़ी रील्स फैलाकर और इसे सांस्कृतिक आक्रामकता का रूप देकर महाराष्ट्र में कलह पैदा करने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने चलाये जाने का भी जिक्र किया और दावा किया कि एमएनएस ने इसे रुकवा दिया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा इस बात से निराश है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह उस तरह का विवाद पैदा नहीं कर पाई जिसकी उसे उम्मीद थी। यह सारी कवायद उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।