Move to Jagran APP

भाजपा की महाराष्ट्र, हरियाणा के प्रत्याशियों की पहली सूची पर आज लग सकती है मुहर

हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 01:56 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:56 AM (IST)
भाजपा की महाराष्ट्र, हरियाणा के प्रत्याशियों की पहली सूची पर आज लग सकती है मुहर
भाजपा की महाराष्ट्र, हरियाणा के प्रत्याशियों की पहली सूची पर आज लग सकती है मुहर

नई दिल्ली, एएनआइ। हरियाणा और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने को रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

loksabha election banner

बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दोनों राज्यों के प्रभारी और प्रदेशों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल जहां दो नवंबर को खत्म हो रहा है वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 29 सीटें जहां अनुसूचित जाति के लिए जबकि 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.