Move to Jagran APP

BJP List: 'बिहारी बाबू' के खिलाफ भोजपुरी गायक, इन सांसदों का पत्ता साफ तो चौंका देंगे ये नाम; भाजपा की पहली सूची में क्या है खास?

BJP List भाजपा की पहली सूची में पीएम मोदी राजनाथ शाह समेत 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से राजनाथ सिंह लखनऊ से और अमित शाह गांधीनगर से उम्मीदवार होंगे। पहली सूची में 28 महिला 27 अनुसूचित जाति 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी समुदाय से प्रत्याशी बनाए गए हैं। 47 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

By Jagran News Edited By: Ajay Singh Published: Sat, 02 Mar 2024 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:02 PM (IST)
29 फरवरी को PM मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी BJP की बैठक

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के लिए 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। भाजपा की पहली सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन सिंह (Pawn Singh) को मैदान में उतारा है। हालांकि टीएमसी ने अभी तक उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि ममता बनर्जी एक बार फिर बिहारी बाबू को उम्मीदवार बना सकती हैं।

loksabha election banner

वहीं भाजपा की पहली सूची में कई वर्तमान सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं। दिल्ली में प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर का पत्ता साफ हुआ है तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा संसदीय सीट से मैदान में उतारा गया है। दिवंगत पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा की पहली सूची में क्या है खास?

  • 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान हुआ जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में शामिल है।
  • 195 में से 28 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है।
  • 47 ऐसे उम्मीदवार है जिनकी उम्र 50 साल से कम है।
  • 57 पिछड़ा वर्ग से 27 अनुसूचित जाति से और 18 नाम अनुसूचित जनजाति से शामिल है।
  • दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी टिकट बचाने में सफल रहे। 

भाजपा की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें

  • बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा गया है।
  • भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी की 80 सीटों में से 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
  • भोपाल लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व मेयर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को फिर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया। हालांकि फूलपुर, इलाहाबाद और कौशांबी संसदीय सीट के लिए नामों की घोषणा नहीं की गई।
  • केरल की तिरुअनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

  • भाजपा की पहली सूची में मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है। आगरा से केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह को भी फिर टिकट दिया गया है।
  • भाजपा ने उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित किए। टिहरी से महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट होंगे प्रत्याशी।
  • हजारीबाग से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल भाजपा के प्रत्याशी घोषित, जयंत सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र हैं, जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब वेस्ट त्रिपुरा से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव
  • गौतमबुद्ध नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को फिर पार्टी ने उम्मीदवरा बनाया है।

दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, चार नए चेहरों को मिला टिकट

  • दो पूर्व मुख्यमंत्रियों - शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) और बिप्लब देब (त्रिपुरा) के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल हैं, जो राजस्थान के कोटा से फिर से लड़ेंगे। चौहान को विदिशा से और देब को त्रिपुरा पश्चिम से मैदान में उतारा गया है।
  • पहली सूची में केंद्रीय मंत्रियों में मनसुख मंडाविया, जीतेंद्र सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेन्द्र यादव, जी किशन रेड्डी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव चन्द्रशेखर, अर्जुन राम मेघवाल और अर्जुन मुंडा का नाम शामलि है।

राजस्थान से भाजपा ने मैदान में उतारे 15 उम्मीदवार, चित्तौगढ़ से सीपी जोशी को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

  • उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20 और दिल्ली की पांच सीटें शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश भाजपा ने पूर्व बसपा सांसद रितेश पांडे को यूपी की अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।
  • हेमा मालिनी, रवि किशन, अजय मिश्रा टेनी, महेश शर्मा, एसपीएस बघेल और साक्षी महाराज को उनकी ही सीटों पर प्रत्याशी बनाया गया है।
  • झारखंड में पूर्व कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को सिंहभूम (एसटी आरक्षित) से मैदान में उतारा गया है।

राजस्थान से भाजपा ने मैदान में उतारे 15 उम्मीदवार, चित्तौगढ़ से सीपी जोशी को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

  • भाजपा की पहली सूची में गुजरात की 15 संसदीय सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की है। गांधीनगर से अमित शाह,नवसारी से सीआर पाटिल, पोरबंदर से मनसुख मांडविया को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
  • राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने चित्तौगढ़ से सीपी जोशी को टिकट दिया है, जबकि बीकानेर से अर्जुन राम मेघावल, अलवर से भूपेन्द्र यादव और भरतपुर से रामस्वरूप कोली समेत 15 उम्मीदवारों को टिकट दी है।
  • पहली सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्य प्रदेश की 14 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
  • भाजपा ने अपनी पहली सूची में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी, कांकेर से भोजराज नाग को मैदान में उतारा है।
  • जम्‍मू-कश्‍मीर से दो सीटों की घोषणा की गई है। जम्‍मू से जुगल किशोर शर्मा और उधमपुर से जितेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे। जुगल और जितेंद्र सिंह के लिए हैट्रिक लगाने का अवसर है।
  • भाजपा ने बंगाल से 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री जान बारला का अलीपुरद्वार से कटा टिकट तो सुवेंदु के भाई सौमेंदु को कांथी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने चार विधायकों को भी मैदान में उतारा है।
  • बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी का भी नाम फिलहाल लिस्ट में नहीं है।संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी बना चुके हैं। पिता, पुत्री के अलग छोर की सियासत में बदायूं के समीकरण फंसे और फिलहाल टिकट घोषित नहीं हुआ।
  • पीलीभीत में वरुण गांधी सांसद हैं मगर, इस सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.