भाजपा ने विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत का किया दावा, कांग्रेस को घेरा
चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करने का स्वागत करते हुए भाजपा ने रिकॉर्ड जीत का दावा किया है।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 09:14 AM (IST)
नई दिल्ली (प्रेट्र)। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करने का स्वागत करते हुए भाजपा ने रिकॉर्ड जीत का दावा किया है। भाजपा नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के दम पर पार्टी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब होगी। इसके अलावा तीन राज्यों में भाजपा सरकारों का प्रदर्शन भी पार्टी को जीत दिलाने में मददगार होगा।
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए प्रसाद ने कहा कि वह भाजपा के खिलाफ गठबंधन तक तैयार करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि दरअसल गठबंधन बनाना और उसे कायम रखना कांग्रेस के डीएनए में ही नहीं है। यह पार्टी सिर्फ एक परिवार के लिए है।
प्रसाद ने कहा कि नया राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ देश में विकास का मॉडल है। इसके अलावा कांग्रेस शासन में मध्य प्रदेश और राजस्थान को बीमारू राज्य कहा जाता था। लेकिन, भाजपा शासन में इन्होंने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें