लोकसभा चुनाव-2019: अमित शाह ने कई राज्यों के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए
BJP ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए कई राज्यों के चुनाव के प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त किए हैं।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 12:26 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए कई राज्यों के चुनाव के प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें तमिलनाडु, पड्डुचेरी, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर के प्रभारी शामिल हैं।
भाजपा के महासचिव अरुण ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि यूपी का जेपी नड्डा को, दिल्ली का निर्मला सीतारमण और जयभान सिंह पवैया को, हरियाणा का कलराज मिश्र और विश्वास सारंग को, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर का अविनाश राय खन्ना को, कर्नाटक का मुरलीधर राव और किरण माहेश्वरी को, तमिलनाडु, पड्डुचेरी, अंडमान निकोबार का पीयूष गोयल, सीटीवी रवि को प्रभारी नियुक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें