विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने द्रमुक सरकार पर कानून व्यवस्था में विफल होने का लगाया आरोप, कहा- तमिलनाडु में सुरक्षित नहीं हैं लोग

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Wed, 15 Feb 2023 03:22 AM (IST)

भाजपा ने 1998 में कोयंबटूर बम धमाकों में जान गंवाने वालों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि द्रमुक सरकार बनने के बाद तमिलनाडु में अपराध बढ़ गए हैं। (फाइल फोटो)

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने द्रमुक सरकार पर साधा निशाना
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने द्रमुक सरकार पर साधा निशाना

कोयंबटूर, पीटीआई। द्रमुक सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में लोग सुरक्षित नहीं हैं। यहां 1998 के सिलसिलेवार विस्फोटों के पीडि़तों को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि 2021 में द्रमुक के सत्ता में आने के बाद अपराध दर में वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक के नेतृत्व वाली सरकार लोगों, उनकी संपत्तियों और जीवन की रक्षा करने में 'विफल' रही है।

1998 में सिलेसिलेवार धमाकों में 50 से अधिक लोगों की मौत

उल्लेखनीय है 14 फरवरी, 1998 को शहर में हुए सिलसिलेवार धमाकों में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में सोमवार को एक ही दिन में नौ लोगों की हत्या कर दी गई, जिसमें तीन लोग कोयंबटूर के हैं। यह बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस विभाग को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने देने का स्पष्ट संकेत है।

यह भी पढ़ें: 'दलितों के खिलाफ अपराध को रोकने में विफल रही सरकार', तमिलनाडु के राज्यपाल ने DMK सरकार पर साधा निशाना

सत्ता में आने पर विस्फोट पीड़ितों के लिए स्मारक बनाएगी भाजपा

अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा विस्फोट पीडि़तों के लिए एक स्मारक बनाने के लिए सरकार से अपील नहीं करेगी, क्योंकि उसने हमारी मांग को अनसुना कर दिया है। हालांकि, इस घटना के 25 साल बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जब तमिलनाडु की में सत्ता में आएगी तो एक स्मारक बनाएगी।

तमिलनाडु में 24 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा, भाजपा सिलसिलेवार विस्फोटों में घायल हुए लोगों को पेंशन देने के लिए कदम उठाएगी, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु से कम से कम 24 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य बना रही है।

यह भी पढ़ें: ''भारत 2030 से पहले बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'', तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।