BJD सांसद लाडू किशोर का 71 साल की उम्र में निधन
बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और सांसद लाडू किशोर स्वैन का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
भुवनेश्वर, एएनआइ। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और सांसद लाडू किशोर स्वैन का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लाडू किशोर को भुवनेश्वर में कल देर रात अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि स्वैन को किडनी से संबंधित बीमारी थी। वे ओडिशा के अस्का लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। स्वैन साल 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। वे 2004 से 2009 तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे।
मुख्यमंत्री ने स्वैन के निधन पर जताया शोक
पार्टी सांसद लाडू किशोर स्वैन के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मे शोक जताया है। पटनायक ने कहा कि लाडू किशोर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वैन एक योग्य सांसद के साथ- साथ विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य भी थे। स्वैन के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है।
सवा तीन लाख वोटों से हासिल की थी जीत
बता दें कि ला़डू किशोर पहली बार साल 2014 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। वे अस्का लोकसभा सीट से करीब सवा तीन लाख वोटों से जीत हासिल की थी। स्वैन लोकसभा के 287 बैठकों में हाजिर रहे। लाडू किशोर विधायक बनने से पहले पंचायत और जिला परिषद का भी चुनाव लड़ चुके थे। ला़डू किशोर के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।