कुछ देर के लिए आज आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', कर्नाटक के रामपुरा से शुरू हुआ पैदल मार्च
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 37वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा चल रही है। पार्टी ने शुक्रवार को रामपुरा से यात्रा की शुरुआत की है। (फोटो सोर्स Congress Twitter Handle)

नई दिल्ली/ बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 37वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा चल रही है। पार्टी ने शुक्रवार को रामपुरा से यात्रा की शुरुआत की है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गांधी ने रात्रि विश्राम के बाद सुबह यहां रामपुरा से पदयात्रा शुरू की है।
आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के ओबालापुरम में कुछ समय के लिए रुकेंगे। वहीं, 'भारत जोड़ो' टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि एक और उल्लेखनीय दिन! तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक - जहां भी #BharatJodoYatra जाती है, प्यार पीछा करता है। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम एक और एक्शन से भरपूर दिन के लिए आंध्र प्रदेश में कदम रखने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Hijab row: सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला होगा महत्वपूर्ण : कर्नाटक सीएम
LIVE: #BharatJodoYatra | Rampura to Obalapuram | Chitradurga to Anantapuram | Karnataka to AP https://t.co/MN59fm7uV4
— Bharat Jodo (@bharatjodo) October 14, 2022
आंध्र में प्रवेश करने के बाद कर्नाटक लौट आएंगे राहुल गांधी
आंध्र प्रदेश में थोड़े समय के प्रवास के बाद राहुल गांधी दिन में कर्नाटक लौट आएंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार राहुल गांधी आंध्र प्रदेश में जजिरकल्लू टोल प्लाजा से प्रवेश करेंगे, जहां वह शाम 4.30 बजे तक रुकेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मनीष तिवारी का खड़गे को समर्थन, कहा- सुरक्षित हाथों में पार्टी को मिलेगी स्थिरता
कांग्रेस नेता शाम को ओबालापुरम गांव में भी कुछ देर रुकेंगे। कर्नाटक लौटने के बाद वायनाड के सांसद रात को बेल्लारी जिले के हलकुंडी मठ में रुकेंगे।
LIVE: Padyatris resume march from Rampura, Karnataka. The fight against corruption and communal agenda is getting bigger each day. #BharatJodoYatra https://t.co/A94Ue8hKAF
— Congress (@INCIndia) October 14, 2022
पानी की टंकी पर चढ़े राहुल गांधी
वहीं, गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी तिरंगा लहराने के लिए एक पानी की टंकी पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पानी की टंकी पर चढ़ते देखा जा सकता है। इस दौरान राहुल गांधी को तिरंगा लहराते और पानी की टंकी के पास नारे लगाने वालों का अभिवादन करते देखा गया।
सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला,
वीरों को हर्षाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा।।
झंडा ऊंँचा रहे हमारा।।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/MvqZN4ROsx
— Congress (@INCIndia) October 13, 2022
कांग्रेस ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा, 'तिरंगा हम सभी को एकजुट करता है। भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगे का असली सार है।'

.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।