Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से फिर शुरू हुई यात्रा, आज आंबेडकर की जन्मस्थली जाएंगे राहुल

Bharat Jodo Yatra मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से आज चौथे दिन भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार तीसरे दिन अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नेताओं के साथ यात्रा में शामिल हुईं है।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 08:31 AM (IST)
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से फिर शुरू हुई यात्रा, आज आंबेडकर की जन्मस्थली जाएंगे राहुल
मोरटक्का गांव से आज फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।

भोपाल, आनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज एक बार फिर शुरू हो गई है। यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार तीसरे दिन अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं है। बीते दिन प्रियंका के साथ उनके बेटे रेहान (Rehan Vadra) भी शामिल हुए थे।

loksabha election banner

संविधान दिवस पर राहुल आंबेडकर की जन्मस्थली पर देंगे संबोधित

भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में आज चौथा दिन है और आज संविधान दिवस होने के चलते राहुल गांधी आंबेडकर की जन्मस्थली महू में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। राहुल यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

यह है आज का पूरा शेड्यूल 

  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे मोरटक्का गांव से शुरू हुई जो करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मनिहार में विश्राम के लिए रुकेगी।
  • इसके बाद यात्रा 3 बजे उमेरिया चौंक से दौबारा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा शाम 6 बजे बलवाड़ा के मायापुर धाम मंदिर में एक बार फिर विश्राम के लिए रुकेगी। 
  • करीब 7 बजे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता डा बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • अंत में मारकम लेने के पास दशहरा ग्राउंड में आज की यात्रा समाप्त होगी।

राहुल ने ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना 

राहुल गांधी ने बीते दिन 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर जाकर पूजा भी की। यहां पहुंच उन्होंने नर्मदा नदी की आरती में भी भाग लिया। बता दें कि इस यात्रा के तहत राहुल कई राज्यों के मंदिरों में पूजा कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.