विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा मुख्यमंत्री

Published: Fri, 08 May 2026 05:29 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 08 May 2026 07:49 AM (GMT+05:30)

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। अमित शाह की उपस्थिति ...और पढ़ें

आज विधायक दल की बैठक चुना जाएगा बंगाल का मुख्यमंत्री (फोटो- एक्स)

आज विधायक दल की बैठक चुना जाएगा बंगाल का मुख्यमंत्री (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे 

  2. कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगी विधायक दल की बैठक

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सबकी नजर राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी है कि पार्टी किसको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है। शुक्रवार को इस पर से पर्दा हट जाएगा।

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है।

अगले दिन नौ मई, शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शाह सहित भाजपा शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।