Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assembly Elections Results 2023: भाजपा ने नार्थ ईस्ट को दी नई दिशा, BJP की जीत नई सोच का प्रतिबिंब: पीएम मोदी

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 08:37 PM (IST)

    Assembly Elections Result 2023 तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आज घोषित किए गए। तीन में से दो राज्य त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। तो वहीं मेघालय में भाजपा ने 02 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    Hero Image
    त्रिपुरा के रुझानों में BJP बड़ी बढ़त की ओर, मेघालय व नगालैंड में क्या है हाल?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आज घोषित किए गए। तीन में से दो राज्य त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। तो वहीं मेघालय में भाजपा ने 02 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें एनपीपी ने हासिल की है। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से समर्थन मांगा है। जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बना सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Live updates:

    - अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर अब दिल्ली से और हमारे दिल से दूर नहीं है। आज के चुनाव परिणाम बताते हैं कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास है। उन्होंने कहा पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र से चुनावी नतीजे आने पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी। तब चर्चा चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर होती थी।

    - पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यक्रताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता जनार्दन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं।

    - त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिली चुनावी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये जीत कोई अचानक नहीं हुई है। प्रधानमंत्री जी ने एक लंबी सोच लेकर,दूर दृष्टि लेकर और एक संकल्प लेकर भारत की राजनीति में और राजनेताओं के द्वारा जिस पूर्वोत्तर की उपेक्षा की जा रही थी, उसे मुख्यधारा में लाने का काम और पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।

    - त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की सभी विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेघालय में NPP ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा 02, TMC 05, UDP ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है।

    - त्रिपुरा और नगालैंड में मिले चुनावी बहुमत पर पीएम मोदी ने लोगों का धन्यवाद किया है। दोनों ही प्रदेशों में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल होती दिख रही है।

    - त्रिपुरा की 60 सीटों में से 53 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 29 सीटें जीती हैं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 11 सीटों पर कब्जा किया है। टिपरा मोथा पार्टी ने 12 सीटें अपने नाम की हैं।

    - नगालैंड की 60 में से 51 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी 12, एनडीपीपी 22, निर्दलीय चार, एनपीपी चार सीटों पर कब्जा कर चुकी है।

    - मेघालय में कुल 59 सीटों में से 41 के नतीजे आ चुके हैं। यहां बीजेपी को खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। जबकी TMC ने 03, Congress ने 04 और एनपीपी ने सबसे ज्यादा 16 सीटें हासिल की हैं।

    - नगालैंड की 60 में से 42 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी 11, एनडीपीपी 17, निर्दलीय चार, एनपीपी चार सीटों पर कब्जा कर चुकी है।

    - त्रिपुरा की 60 सीटों में से 44 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 23 सीटें जीती हैं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 8 सीटों पर कब्जा किया है। टिपरा मोथा पार्टी ने 12 सीटें अपने नाम की हैं।

    - जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

    - नगालैंड में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (आठवले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

    - अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं, क्योंकि भाजपा 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है।

    - त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा फिर 31 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

    - त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 493 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

    - त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है- चुनाव आयोग

    - मेघालय में टीएमसी चौंकाने वाला प्रदर्शन करती दिख रही है। टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है।

    - मेघालय के रुझानों में एनपीपी बहुमत से दूर हो गई है। एनपीपी अभी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

    - मेघालय के रुझानों में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। एनपीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

    - नगालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। बीजेपी गठबंधन 36 सीट, एनपीएफ 9, कांग्रेस दो और अन्य 13 सीटों पर आगे।

    - नगालैंड में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है।

    - मेघालय के रुझानों में एनपीपी 22, बीजेपी 10, कांग्रेस 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है।

    - नगालैंड के रुझानों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे है।

    - नगालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।

    - मेघालय के रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

    - नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। भाजपा गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

    - त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। रुझानों में भाजपा को 26 सीटों पर आगे है।

    - त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को 31 सीटें मिलती दिख रही है। टिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है।

    - मेघालय के रुझानों में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। रुझानों में एनपीपी को सात सीटें मिली हैं।