विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Published: Tue, 15 Oct 2024 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 04:35 PM (IST)

Maharashtra-Jharkhand Election 2024 Date Announced महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने ...और पढ़ें

Maharashtra Jharkhand elections date चुनाव तारीखों का एलान।
Maharashtra Jharkhand elections date चुनाव तारीखों का एलान।

HighLights

  1. महाराष्ट्र में इस बार 1 लाख 186 पोलिंग बूथ होंगे।
  2. झारखंड में 1 करोड़ 29 लाख महिला और 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर्स।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Vidhan Sabha Election Dates महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की चुनाव तारीख का एलान कर दिया है। 

महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में चुनाव

महाराष्ट्र (Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024 Dates) में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। 

कब आएंगे नतीजें?

चुनाव आयुक्त की घोषणा के अनुसार, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी परिणाम एक साथ 23 नवंबर को आएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेस की मुख्य बातें 

  • राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सबसे पहले हरियाणा और जेएंडके की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की जनता ने खूब बढ़ चढ़कर वोट किया।
  • महाराष्ट्र में इस बार 1 लाख 186 पोलिंग बूथ होंगे। वहीं कुल मतदाता 9 करोड़ 63 लाख हैं।
  • झारखंड में कुल वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 60 लाख वोटर्स हैं जिसमें 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर्स हैं।
  • झारखंड में पुरुष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख है।
  • 85 वर्ष की उम्र से ज्यादा के मतदाता घर से मतदान कर पाएंगे। 

महाराष्ट्र में होगी कांटे की टक्कर

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बंटने के बाद पहले बार विधानसभा चुनावों में आमने सामने होगी। उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी जहां महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी तो वहीं शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 48 में से 30 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने केवल 17 सीटें जीती थीं। हालांकि, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का जोश फिर हाई होगा।

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर है चुनाव

बता दें कि वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन के पास 218 सीटें हैं। भाजपा (106),शिवसेना (40), एनसीपी (40), बीवीए (3), पीजेपी (2), मनसे (1), आरएसपी (1), पीडबल्यूपीआई (1), जेएसएस (1) और निर्दलीय (12) हैं।

वहीं, महाअघाड़ी यानी विपक्ष के पास 77 सीटें हैं। इसके अलावा चार विधायकों ने किसी गठबंधन को समर्थन नहीं दिया है। एक सीट खाली है।

झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव

बता दें कि झारखंड (Jharkhand Vidhan Sabha Election Dates) में 81 सीटों पर चुनाव होंगे। यहां JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार बनी थी और मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को चुना गया था। 2019 में JMM ने 30, कांग्रेस ने 16, RJD ने एक और बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़ें -Maharashtra Election 2024: कभी अपने हुए बेगाने तो कभी दुश्मन बने दोस्त, पांच साल तक सत्ता के लिए खूब हुई उठापटक