विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly By-Election 2022: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज होगी मतगणना, 3 नवंबर को हुआ था मतदान

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2022 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 05:46 AM (IST)

Assembly By-Election 2022 छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आज होगी। उपचुनाव वाली इन ...और पढ़ें

Assembly By-Election 2022: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज होगी मतगणना (फाइल फोटो)
Assembly By-Election 2022: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज होगी मतगणना (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज (रविवार) को मतगणना होगी। इनमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट, बिहार की मोकामा व गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, ओडिशा के धामनगर और तेलंगाना के मुनुगोडे सीट पर मतगणना होगी। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था।

इन दलों के पास थी सीटें

बता दें कि जिन सात विधानसभा सीटों पर आज मतगणना होगी। उनमें भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के पास दो सीटें थी। वहीं, शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी।

अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र) विधानसभा सीट

महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर शिवसेना का कब्जा था। यहां से शिवसेना के रमेश लटके विधायक थे, जिनका हाल में निधन हो गया था। यहां से अब उनकी पत्नी रुतुजा लटके ने चुनाव लड़ा है। संयुक्त महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में रुतुजा लटके ने चुनाव लड़ा है।

आदमपुर सीट (हरियाणा)

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई यहां से मैदान में है। भव्य बिश्नोई के पिता ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह अपने परिवार संग भाजपा में शामिल हो गए थे। बिश्नोई के बेटे भव्या अब बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मुनुगोड़े सीट (तेलंगाना)

बता दें कि राज गोपाल रेड्डी के कांग्रेस छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अगस्त में राज गोपाल रेड्डी विधायकी पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और केसीआर की बीआरएस के बीच जबरदस्त टक्कर है।

मोकामा और गोपालगंज (बिहार)

बिहार की दो सीटों पर हाल ही उपचुनाव हुआ है। जिनमें मोकामा और गोपालगंज सीट शामिल है। मोकामा सीट से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी मैदान में है। जबकि गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण खाली हुई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी को यहां से मैदान में उतारा है।

गोला गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश)

वहीं, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर मतगणना होनी है। गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के पूर्व विधायक अरविंद गिरि का 6 सितंबर को निधन हो गया था।

धामनगर सीट (ओडिशा)

धामनगर सीट बीजद की उम्मीदवार अबंती दास हैं, इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने सेठी के बेटे सूर्यबंशी सुराज को मैदान में उतारा है।

गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान के साथ कांग्रेस का AAP पर निशाना, कहा- भाजपा दफ्तर में तय हो रहे उम्मीदवार

UP By Elections 2022: समाजवादी पार्टी पर अपने गढ़ बचाने का दबाव, मैनपुरी और रामपुर में पांच को उप चुनाव