Move to Jagran APP

Shaheen Bagh Protest : शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के मुख्‍य आयोजक पर असम में दर्ज होगा केस

शाहीन बाग नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजन के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के मुख्‍य आयोजन सरजिल के खिलाफ असम सरकार ने केस दर्ज करने की योजना बना ली है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 01:50 PM (IST)
Shaheen Bagh Protest : शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के मुख्‍य आयोजक पर असम में दर्ज होगा केस
Shaheen Bagh Protest : शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के मुख्‍य आयोजक पर असम में दर्ज होगा केस

दीसपुर, एएनआइ। दिल्‍ली के शाहीन बाग नागरिकता संशोधन कानून(CAA) और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजन(NRC) के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के मुख्‍य आयोजन सरजिल के खिलाफ असम सरकार ने केस दर्ज करने की योजना बना ली है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने बताया कि शाहीन बाग में सरजिल ने असम को भारत से तोड़ने के बात कही थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राज्य सरकार ने वीडियो का संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया है। यह वहीं असम वाला वीडियो था, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में भारत के खिलाफ भाषण दिया जा रहा है। असम को भारत से अलग करने का आह्वान किया जा रहा है।

दिल्‍ली में अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबित पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थन दे रही हैं। यहां संबित पात्रा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ट्वीट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्‍होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ होने के बारे में कहा हैं। संबित पात्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शाहीन बाग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.