विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाकिस्तान-बांग्लादेश में जाकर मनाएं टीपू सुल्तान की जयंती', CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर पलटवार

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 06 May 2023 12:31 PM (IST)

कर्नाटक के कोडागु में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ...और पढ़ें

CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर पलटवार (फोटो एएनआइ)
CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर पलटवार (फोटो एएनआइ)

कोडागु (कर्नाटक), एजेंसी। कर्नाटक के कोडागु में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर आपको जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं।

'पाक-बांग्लादेश में जाकर मनाएं टीपू सुल्तान की जयंती'

कोडागु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया टीपू सुल्तान के परिवार के हैं, सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर आपको जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो कर्नाटक PFI की घाटी बन जाएगा।

राहुल गांधी की नहीं है खुद की गारंटी- हिमंत बिस्वा

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की खुद की गारंटी नहीं है, कभी देश में तो कभी विदेश में रहते हैं। कांग्रेस की तो किसी भी गारंटी की कोई गारंटी नहीं है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट भारत को विश्व गुरु बनाने के पीएम मोदी के प्रयासों को बल देगा। बजरंगबली का नाम लेकर कमल के निशान पर वोट दीजिए।