Move to Jagran APP

अगर मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बने, तो चीन की राह पर चल पड़ेगा भारत : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि नरेंद्र मोदी के हाथ में लोकतंत्र और देश दोनों ही खतरे में हैं। उन्होंने दावा किया कि देश चीन और रूस की राह पर चल सकता है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 03:54 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 04:15 PM (IST)
अगर मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बने, तो चीन की राह पर चल पड़ेगा भारत : अशोक गहलोत

नई दिल्ली, पीटीआइ।  LokSabha Election 2019 के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आए दिन एक-दूसरे पर राजनीतिक वार कर रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है। जिन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाता है, तो भारत इसके बाद कोई चुनाव नहीं देख पाएगा। उन्होंने दावा किया कि देश चीन और रूस की राह पर चल सकता है।

loksabha election banner

गहलोत ने कहा कि मोदी के हाथ में लोकतंत्र और देश दोनों ही खतरे में हैं। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अच्छा अभिनेता' करार देते हुए कहा कि वह बॉलीवुड में बेहतर काम कर सकते हैं और अभिनय में अपनी अच्छी छाप छोड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह झूठे वादे करने में मास्टर हैं।

गहलोत ने समाचार एजेंसी पीटीआइ से बात करते हुए कहा, 'अगर लोग मोदी को फिर से चुनते हैं, तो इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि देश में फिर से चुनाव हो पाएंगे या नहीं। जैसे चीन, रूस में होता है'।

गहलोत की यह टिप्पणी तब आइ है जब देश में आम चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण चुनाव को जीतने की कोशिश करते हुए विपक्षी कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा शब्दों की लड़ाई लड़ रही हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह (नरेंद्र मोदी) आदमी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकता है, लोगों को लगा कि वह पाकिस्तान के साथ युद्ध में भी जा सकता है, जो अच्छी बात नहीं है। मोदी जी का व्यक्तित्व देश के सामने आ गया है। वह चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। गहलोत ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 'अमित शाह भी नहीं जानते कि मोदी के दिमाग में क्या है'।

उन्होंने दावा किया कि सच्चाई हमारी तरफ है। गहलोत ने कहा कि अंत में सत्य की जीत होगी। देश में लोग बहुत समझदार हैं, क्योंकि वे झूठ और सच्चाई के बीच का अंतर जानते हैं।

दिग्गज कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री पर विदेशों में अपनी यात्राओं के दौरान देश के बाहर एनआरआई के समर्थन में भारतीय दूतावासों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेसी नेता ने कहा कि लोकतंत्र में सहिष्णुता होनी चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने अपने शासन के दौरान एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। यही कारण है कि उनके पास 'दिखाने के लिए कोई परिणाम नहीं' हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर सत्ता संभालने से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में 'विफल' होने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.